The Lallantop
Advertisement

विकी-कैटरीना की शादी में मेहमानों के लिए रखी गईं अजीबो-गरीब शर्तें?

शादी में आए मेहमानों को एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा.

Advertisement
pic
2 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021, 12:53 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी और छोटी खबरों की अपडेट चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए यश राज फिल्म्स कौन सी वेब सीरीज़ बनाने जा रही है? सेट पर प्रॉप गन से हुए हादसे के बाद एक्टर एलेक बॉल्डविन ने पहली बार क्या कहा और कैटरीना-विकी कौशल की शादी की खबरों के बीच कौन-कौन सी थ्योरीज़ चल रही हैं. 1. प्रॉप गन से हुए हादसे के बाद एलेक बॉल्डविन ने दिया बयान पहली खबर एक्टर एलेक बॉल्डविन की. जो बीते दिनों खूब चर्चा में थे. एक फिल्म के सेट पर उनसे गलती से गोली चल गई और हादसे में एक सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई. इस घटना के बाद पहली बार एलेक बॉल्डविन ने अपना बयान दिया. ABC के रिलीज़ किए एक वीडियो में एलेक इस घटना पर बात करते-करते रोने लगे.

वो इस इंटरव्यू में कहते हैं कि उन्होंने ना तो किसी पर गन प्वॉइंट की थी और ना ही गन का ट्रिगर दबाया था. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि प्रॉप गन में किसी ने सच की गोलियां भर दी हैं. 2. कोरियन 'मनी हाइस्ट' में बर्लिन बनेंगे 'स्क्विड गेम' एक्टर पार्क सू नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'मनी हाइस्ट' के कोरियन वर्जन की अनाउंसमेंट हो गई है. जिसे साल 2022 में रिलीज़ किया जाएगा. खास बात ये है कि इस कोरियन वर्जन में 'स्क्विड गेम' के एक्टर पार्क सू, बर्लिन का रोल प्ले करेंगे. 'मनी हाइस्ट' के ऑफिशियल पेज पर उनका ये अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है.
जिसमें वो 'मनी हाइस्ट' वाला मास्क लगाए दिख रहे हैं. 3. बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं निक जोनस अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं. खलीज टाइम्स से बात करते हुए निक ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं. प्रियंका से शादी के बाद इंडिया में रहने के दौरान इंडस्ट्री में बहुत से लोगों से उनकी दोस्ती हो गई है. किसे पता अगर कुछ सही लगा तो वो भी इस इंडस्ट्री में काम करना चाहेंगे. 4. YRF ने अनाउंस की पहली वेब सीरीज़ 'द रेलवे मैन' यश राज फिल्म्स जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म में कदम रखने जा रही है. उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज़ 'द रेलवे मैन' की अनाउंसमेंट की है. ये वेब सीरीज़ 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी की बात करेगी. जिसमें बचे सर्वाइवर्स की स्टोरी को दिखाया जाएगा.

50 सेकेंड के इस अनाउंसमेंट वीडियो में आर माधवन, के. के. मेनन, दिव्येंदु शर्मा और इरफान खान के बेटे बाबिल नज़र आ रहे हैं. 5. विनय पाठक की '420 IPC' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया विनय पाठक, रणवीर शौरी और गुल पनाग की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म '420 IPC' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. कहानी चार्टर्ड अकाउंटेंट बंसी केसरवानी की है. जिन्हें इकनॉमिक ऑफेंस के लिए गिरफ्तार कर लिया जाता है.

दो मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में कोर्ट रूम में होने वाली बहस को दिखाया गया है. ये फिल्म 17 दिसंबर को ज़ी5 पर प्रीमियर की जाएगी. 6. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में हलवाई बनेंगी जया बच्चन! जया बच्चन जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नज़र आने वाली हैं. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनका रोल क्या होगा पता चल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन इस फिल्म में हलवाई का रोल प्ले करने वाली हैं. जया बच्चन फिल्म में रणवीर सिंह की मां का रोल निभाएंगी. जो काफी आउटस्पोकन होती है. करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 में रिलीज़ की जाएगी. 7. फैन ने कहा कृति सेनन ने ज़िंदगी बर्बाद की, एक्ट्रेस ने मांगी माफी कृति सैनन रिसेंटली फिल्म 'मिमी' में नज़र आई थीं. जिसके गाने 'परम सुंदरी' को लेकर उनके एक फैन ने शिकायत की है. ट्विटर पर एक यूज़र ने कृति को टैग करके लिखा कि इस गाने के बाद उनकी ज़िंदगी खराब हो गई है. कृति के इस फैन ने बताया कि उनका नाम परम है और अब लोग उन्हें परम सुंदरी कहने लगे हैं.
Kriti Reply

इस मज़ेदार ट्वीट का जवाब देते हुए कृति ने उनसे सॉरी कह डाला है. 8. विकी और कटरीना कैफ की शादी में गेस्ट को मिलेंगे सीक्रेट कोड? अब बात विकी कौशल और कैटरीना कैफ की. जिनके शादी के चर्चे हर जगह हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वैसे अभी तक दोनों एक्टर्स की तरफ से शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. मगर इस शादी को लेकर अजीबोगरीब शर्तें और टाइट सिक्योरिटी को लेकर बातें हो रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इनकी शादी के लिए जिस होटल को बुक किया है उसकी एक रात की कीमत करीब सात लाख रुपए है. बताया ये भी जा रहा है कि शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए मेहमानों को मोबाइल फोन भी ले जाना मना है. रिपोर्ट की मानें तो शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एक NDA यानी नॉन डिस्क्लोज़र अग्रीमेंट भी साइन करना पड़ा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी में आए मेहमानों को एक सीक्रेट कोड भी दिया जाएगा. जिस हिसाब से उन्हें सर्विस प्रोवाइड की जाएगी. 9. अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' के लिए अमिताभ ने पढ़ी कविता अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. जिसके प्रमोशन में अमिताभ बच्चन भी जुटे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन लिखी है.
लिखा, ''मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे. जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे. मेरा बेटा, मेरा उत्तराधिकारी.'' अभिषेक की ये फिल्म तीन दिसंबर को रिलीज़ होगी.
 
तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इन्हें रोज़ शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.

Advertisement

Advertisement

()