The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • know the story of making of Badass Ravikumar viral dialogue the cinema show

कैसे बना 'बैडैस रविकुमार' का वायरल डायलॉग?

फिल्म के राइटर बंटी राठौड ने इस डायलॉग के बनने की कहानी बताई है.

Advertisement
himesh reshamiya
'बैडैस रविकुमार' के ट्रेलर में हिमेश रेशमिया
pic
गरिमा बुधानी
9 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

DGA अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट All We Imagine As Light, क्रिसमस पर रिलीज़ होगी Welcome to the Jungle, Badass Ravikumar का वायरल Dialogue बनने की कहानी. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 99 रुपये में मिलेगी 'फ़तेह' की ओपनिंग डे की टिकट

सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. रिलीज़ से पहले सोनू ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि फिल्म की पहले दिन की टिकट मात्र 99 रुपये में मिलेगी. इसके अलावा फिल्म से हुआ प्रॉफिट ज़रूरतमंदों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

# DGA अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट AWIAL

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी से बाहर होने के बाद पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' को 77 वें डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका में नॉमिनेशन मिला है. इसे आउटस्टैंडिंग डायरेक्टोरियल अचीवमेंट इन फर्स्ट टाइम थियेट्रिकल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस अवॉर्ड के विनर्स 8 फरवरी को अनाउंस किए जाएंगे.

# क्रिसमस पर रिलीज़ होगी 'वेलकम टू जंगल'!

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि अक्षय कुमार और फिरोज़ नाडियाडवाला की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ करने का प्लान है. फिल्म का 75 परसेंट शूट पूरा हो गया है और टीम ने 2 घंटे का एडिट लॉक कर लिया है. इस मल्टी-स्टारर फिल्म का शूट जून, 2025 तक रैप करने की तैयारी है.  

# कैसे बना 'बैडैस रविकुमार' का वायरल डायलॉग?

5 जनवरी को हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. इसके बाद से ही फिल्म के डायलॉग्स को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म का एक डायलॉग 'तेरे शरीर में उतना खून नहीं होगा, जितना रवि कुमार एक बार में मूत देता है' काफी वायरल हो रहा है. अब फिल्म के राइटर बंटी राठौड ने इस डायलॉग के बनने की कहानी बताई है. 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बंटी ने बताया, "पहले ये डायलॉग होने वाला था -'तेरे शरीर में जितना खून होता है, उतना मैं नाली में बहा देता हूं.' मैं इससे पूरी तरह कनविंस्ड नहीं था. मैंने हिमेश भाई को बोला कि मेरे पास एक और ऑप्शन है. मैंने वो उन्हें सुनाया. जिसे सुनकर वो खुश हो गए." साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पता चला कि हिमेश इस फिल्म में लीड करने वाले हैं तो वो श्योर नहीं थे कि वो इस रोल को कर पाएंगे या नहीं.  

# साथ में फिल्म करेंगे श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर?

फिल्मफेयर में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहित सूरी की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर साथ नज़र आ सकते हैं. ये एक रोमांटिक फिल्म होगी. अभी फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है. आने वाले हफ़्तों में फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जा सकता है.

# सेंसर बोर्ड ने पास किया शाहिद की 'देवा' का ट्रेलर

शहीद कपूर की 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है. जल्द ही मेकर्स इसे रिलीज़ कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 22 सेकेंड लंबा होगा. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी फिल्म में लीड रोल में हैं. 'देवा' को रौशन एंड्रूज़ ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' के वायरल डायलॉग के बनने की कहानी

Advertisement

Advertisement

()