The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Know the reality behind Salman Khan and Kim Kardashian viral video from anant ambani radhika wedding fact check the cinema show

सलमान खान के वायरल वीडियो का सच!

ये वीडियो अनंत और राधिका की शादी का है. वीडियो में सलमान खान और किम कर्डैर्शियां नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
salman kim
मीडिया पर ट्रोल्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि सलमान खान किम कर्डैर्शियां को घूर रहे हैं.
pic
गरिमा बुधानी
23 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Rajamouli की Documentary पर Netflix से फैन्स नाखुश, Suriya 44 का अनाउंसमेंट वीडियो आया, Salman Khan और Kim Kardashian के Viral Video का सच. Entertainment की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'राणा नायडू' के दूसरे सीज़न का शूट शुरू

2023 में आई नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. राणा दुग्गुबाती और वेंकटेश दुग्गुबाती के साथ इस बार अर्जुन रामपाल भी इस सीरीज़ का हिस्सा होंगे. करण अंशुमन, सुपर्ण वर्मा और अभय चोपड़ा मिलकर इस सीरीज़ को डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'सूर्या 44' से का अनाउंसमेंट वीडियो आया

तमिल सुपरस्टार सूर्या के 49वें जन्मदिन पर डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने उनकी फिल्म 'सूर्या 44' का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ किया है. वीडियो में सूर्या गैंगस्टर अवतार में नज़र आ रहे हैं. सूर्या के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी. फिल्म को 2025 में रिलीज़ किया जा सकता है.

# राजामौली की डॉक्यूमेंट्री पर नेटफ्लिक्स से फैन्स नाखुश  

22 जुलाई को नेटफ्लिक्स ने फिल्ममेकर एस एस राजामौली की ज़िन्दगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एस एस राजामौली' का ट्रेलर रिलीज़ किया. ये ट्रेलर तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ हुआ. जिसके बाद से उसे टॉलीवुड फैन्स से बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है. फैन्स ट्रेलर की डबिंग से नाराज़ हैं. उनका कहना है कि प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर, रामा राजामौली और एम एम कीरवानी तेलुगु बोल सकते हैं, तो उनकी ओरिजिनल वॉइस में डबिंग क्यों नहीं करवाई गई.

# अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर आया

अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर आ गया है. पोस्टर में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान नज़र आ रहे हैं. फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 'खेल खेल में' को मुदस्सर अज़ीज़ ने डायरेक्ट किया है.

# बच्चों के लिए फिल्म बना रहे हैं अनुराग कश्यप

2007 में अनुराग कश्यप ने एक एनिमेटेड फिल्म बनाई थी 'रिटर्न ऑफ़ हनुमान'. अब लगभग 17 साल बाद अनुराग कश्यप ने 'लिटिल थॉमस' नाम की एक फिल्म प्रोड्यूस की है. फिल्म में गुलशन देवैया, रसिका दुग्गल और हृदांश पारेख लीड रोल्स में हैं. 'लिटिल थॉमस' को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न में प्रीमियर किया जाएगा.

# सलमान खान के वायरल वीडियो का सच!

सलमान खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो अनंत और राधिका की शादी का है. वीडियो में सलमान खान और किम कर्डैर्शियां नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि सलमान खान किम कर्डैर्शियां को घूर रहे हैं. वीडियो का कमेंट सेक्शन भी मीम्स और जोक्स से भरा हुआ है. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वीडियो को ध्यान से देखा, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वीडियो को स्लो मोशन में दिखाया गया है. जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है कि सलमान किम को घूर रहे हैं. आप अगर वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको कैमरा का फ़्लैश भी साफ़-साफ़ नज़र आएगा. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'सिकंदर', एटली वाली फिल्म और 'द बुल' के बाद सलमान खान सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म करेंगे?

Advertisement

Advertisement

()