The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • King: Shahrukh Khan led film is said to be a copy of Leon: The Professional

फ्रेंच फिल्म की कट टू कट कॉपी निकली शाहरुख खान की 'किंग'!

टाइट सिक्योरिटी के बीच भी मेकर्स की नाक के नीचे से लीक हो गया 'किंग' का क्लाइमैक्स!

Advertisement
pic
22 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:23 PM IST)
Shahrukh Khan King, Leon: The Professional
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Shahrukh Khan की King French Film Leon: The Professional  की नकल है? Jr NTR की Dragon ने रिलीज़ से पहले ही कौन सा रिकॉर्ड बना डाला है?Prashanth Neel Prabhas की Salaar 2 का शूट कब शुरू करेंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# फ्रेंच फिल्म की कट टू कट कॉपी निकली शाहरुख की 'किंग'!

शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग फिलहाल मुंबई के घोडबंदर इलाके में चल रही है. पिछले लीकेजेस को देखते हुए सेट पर टाइट सिक्योरिटी रखी गई है. मगर फिर भी फिल्म का क्लाइमैक्स ही लीक हो गया. सोशल मीडिया पर सेट की कुछ तस्वीरें भी चल रही हैं. लिखा जा रहा है कि यहां 'किंग' के मेन विलन अभिषेक बच्चन और शाहरुख का फाइनल फेस ऑफ शूट हो रहा है. प्लॉट की डिटेल्स भी पढ़ने में आ रही हैं. लिखा जा रहा है कि शाहरुख का किरदार सुहाना के कैरेक्टर को एक बड़े ड्र्रग सिंडिकेट से बचाता है. और इसके लिए ख़ुद की जान दांव पर लगा देता है. कहा जा रहा है कि सेट पर एक हेलीकॉप्टर बुलवाया गया है. इसमें एक ब्लास्ट सीन शूट होगा, जिसमें शाहरुख का किरदार अपनी वेस्ट में लगे ग्रेनेड्स की पिन विलन के सामने खोल देगा. इसमें कितनी सच्चाई है, ये अभी नहीं कहा जा सकता. मगर फ्रेंच फिल्म 'लियॉन: द प्रोफेशनल' की कहानी हूबहू ऐसी ही है. अब देखना ये है, कि 'किंग' उसकी पूरी नकल है. या उससे इंस्पायर्ड है या फिर बिल्कुल नई कहानी पर बनी है.

# 'रीसरेक्शन ऑफ द क्राइस्ट' का फर्स्ट लुक आउट

मेल गिबसन की फिल्म 'रीसरेक्शन ऑफ द क्राइस्ट' से ज़ीज़स के किरदार में एक्टर याको ओतोनेन का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है. साथ ही ये भी अनाउंस किया है कि ये फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है. पहले ये 26 मार्च 2027 को आने वाली थी. मगर अब ये 6 मई 2027 को आएगी. इससे SS राजामौली की 'वाराणसी' को फायदा होगा. 'वाराणसी' 7 अप्रैल को इंटरनेशनली रिलीज़ होनी है. 'रीसरेक्शन ऑफ द क्राइस्ट' इससे 12 दिन पहले आ रही थी. विदेश में इसका तगड़ा बज़  है, जिसका असर 'वाराणसी' पर होता. मगर अब इसे इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर लंबी विंडो मिल जाएगी.

# 'ड्रैगन' के टीज़र ने 24 घंटों में ही रचा इतिहास

'ड्रैगन' के टीज़र ने इतिहास रच दिया है. मेकर्स का दावा है कि 24 घंटों में इसे सोशल मीडिया पर 6 करोड़ 40 लाख व्यूज़ मिले हैं. ये आंकड़ा इसे इंडियन सिनेमा के टॉप 10 मोस्ट व्यूड टीज़र्स की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर ले आया है. इस लिस्ट में अव्वल नंबर पर 'आदिपुरुष', फिर 'सलार' और फिर KGF 2 है. यश की 'टॉक्सिक' इस लिस्ट में छठे नंबर पर है.

# जल्द शुरू होगा Jr NTR की 'गॉड ऑफ वॉर' का शूट?

20 मई को Jr NTR के बर्थडे पर 'ड्रैगन' का टीज़र तो आया. मगर फैन्स को 'गॉड ऑफ वॉर' से जुड़े अनाउंसमेंट का भी इंतज़ार था, जो नहीं हुआ. मगर प्रोड्यूसर नाग वामसी की बर्थडे विश ने बड़ा हिंट दिया है. सोशल मीडिया पर Jr NTR को विश करते हुए उन्होंने लिखा, "बहुत जल्द सेट पर मिलते हैं अन्ना." साथ में कुछ इमोजी भी पोस्ट किए जिनमें से एक मोर का इमोजी है. दरअसल 'गॉड ऑफ वॉर' मायथोलॉजिकल फिल्म है. इसमें Jr NTR भगवान कार्तिकेय का पात्र करने वाले हैं. कार्तिकेय का वाहन मोर है. और इसीलिए लोग इस पोस्ट को बड़ा इशारा मान रहे हैं. सिने जोश के मुताबिक जून में 'गॉड ऑफ वॉर' का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ किया जाएगा. और 2026 के अंत में इसका शूट शुरू हो जाएगा. इसे त्रिविक्रम श्रीनिवास डायरेक्ट करेंगे.

# दिसंबर 2027 में शुरू होगा 'सलार 2' का शूट?

प्रशांत नील ने ख़ुद 'सलार' का सीक्वल कन्फर्म कर दिया है. साथ ही शूट टाइमलाइन भी बता दी है. वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रशांत ने बताया कि 'सलार 2' का शूट 'ड्रैगन' के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा. 'ड्रैगन' 11 जून 2027 को रिलीज़ होगी. मुमकिन है कि प्रशांत नील 'ड्रैगन' का शूट पूरा होते ही 'सलार 2' पर जुट जाएंगे. मगर KGF 3 के बारे में अभी वो अनश्योर हैं. 

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement

Advertisement

()