शाहरुख 'किंग' के क्लाइमैक्स पर जितने पैसे खर्च रहे, उतने में एक अलग फिल्म बन जाएगी
20 मिनट के सीन के लिए करोड़ों रुपये खर्च दिए शाहरुख ने. वो 'किंग' को लार्ज-फॉर्मैट एक्शन थ्रिलर के तौर पर पोजीशन करना चाहते हैं.

Shahrukh Khan की King के Climax का बजट क्या 80 करोड़ रुपये है? Akshay Kumar की Bhooth Bangla का Trailer कैसा है? Akshay-Vidya को लेकर Anees Bazmi जो फिल्म बना रहे हैं, उसका Title क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए स्क्रॉल करें:
# 'किंग' के 20 मिनट के क्लाइमैक्स का बजट 80 करोड़!
शाहरुख खान की 'किंग' साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसका क्लाइमैक्स ग्रैंड स्केल पर शूट किया जाने वाला है. और इसके स्केल का अंदाज़ा इसके बजट से लग रहा है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है सिर्फ क्लाइमैक्स का बजट 80 करोड़ रुपये है. ये सीक्वेंस पहले दुबई के डेज़र्ट में शूट होने वाला था. मगर मिडिल ईस्ट टेंशंस के चलते दुबई शेड्यूल कैंसल कर दिया गया. अब मुंबई के ही एक स्टूडियो में दुबई का सेट तैयार किया गया है. ढेर सारी रेत के साथ स्टूडियो में ही डेज़र्ट का लैंडस्केप बनाया गया है. इस सीन के लिए हाई फाई व्हीकल्स इम्पोर्ट कराए गए हैं. इसमें पहले चेज़ सीन होगा, और फिर शाहरुख और 10 रशियन फाइटर्स का इंटेंस कॉम्बैट होगा. क्लाइमैक्स का कुछ हिस्सा मुंबई की सालों पुरानी मुकेश मिल के कम्पाउंड में भी शूट होगा. शाहरुख 'किंग' को लार्ज-फॉर्मैट एक्शन थ्रिलर के तौर पर पोजीशन करना चाहते हैं. इसलिए वो इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में टॉम हॉलैंड भी नज़र आएंगे!
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ईस्टर कुछ ऐसे अंदाज़ में विश किया कि इंटरनेट पर कयासों के दौर शुरू हो गए. दरअसल रॉबर्ट डाउनी ने इंस्टाग्राम पर एक आर्टवर्क शेयर किया. इसमें डॉक्टर डूम के हाथ में पेंटब्रश है और सामने कुछ पेंटेड ईस्टर एग्स रखे हुए हैं. X-मैन, थॉर, एंट मैन और ब्लैक पैंथर के पीछे स्पाइडर मैन का लोगो भी दिख रहा है. अब तक आए फिल्म के प्रमोशनल एसेट्स में स्पाइडर मैन का ज़िक्र कहीं भी नहीं था. मगर इस पोस्ट को फैन्स 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में टॉम हॉलैंड की एंट्री का हिंट मान रहे हैं. ख़बरें है कि जल्द ही मेकर्स 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे.
# अक्षय की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज़
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' का ट्रेलर आ गया है. ट्रेलर हॉरर और कॉमिक एलिमेंट्स का गुड मिक्स नज़र आ रहा है. 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी प्रियदर्शन की सफल फिल्मों के हिट डायलॉग भी ट्रेलर में हैं. ट्रेलर में असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तबू की झलक भी देखने को मिली. ये फिल्म 17 अप्रैल को फुल फ्लेजेड रिलीज़ होगी. 16 अप्रैल रात 9 बजे इसके पेड प्रिव्यू शुरू होंगे.
# यामी 7 अप्रैल से शुरू करेंगी 'नई नवेली' का शूट
यामी गौतम अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हा. टाइटल है 'नई नवेली'. मिड-डे के मुताबिक ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है. और यामी कल 7 अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू करेंगी. शूट मुंबई, भोपाल और मेरठ में होगा. आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को बालाजी मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं.
# गोवा में शूट होंगे सनी देओल की 'एंटनी' के एक्शन सीन
सनी देओल की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'एंटनी' का सेकेंड शेड्यूल शुरू होने वाला है. मिड-डे के मुताबिक फिल्म अगला हिस्सा गोवा में शूट होगा. सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया, "गोवा में फिल्म के मेजर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. सनी देओल का किरदार यहां एक बड़े क्राइम सिंडिकेट का खात्मा करेगा." फिल्म में सनी देओल के अपोजिट ज्योतिका को कास्ट किया गया है. विजय वर्मा 'एंटनी' के नेगेटिव लीड हैं. इस फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'राम और श्याम' होगा अक्षय-विद्या की फिल्म का नाम
अक्षय कुमार और विद्या बालन को लेकर जो फिल्म अनीस बज़्मी बना रहे हैं, उसका टाइटल फाइनल हो गया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक फिल्म का नाम 'राम और श्याम' रखा गया है. इसका सेकेंड शेड्यूल अप्रैल एंड में कर्जत में शुरू होगा. फिल्म में राशि खन्ना और विजय राज़ भी ज़रूरी किरदारों में हैं.
वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

.webp?width=60)
