The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • King: Shah Rukh Khan and Deepika Padukone Shoot Epic Action Sequence with Fierce Fighters

'किंग' में होगा शाहरुख और दीपिका पादुकोण का खूंखार लार्जर दैन लाइफ एक्शन सीक्वेंस

खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के कारण मेकर्स ने उनका स्क्रीनटाइम घटा दिया है. मगर वो 'किंग' के सेट पर लौट आईं.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026, 03:33 PM IST)
deepika padukone, king, shah rukh khan,
'किंग' को 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan स्टारर King देश की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है. Deepika Padukone भी इस प्रोजेक्ट में अहम किरदार निभा रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. ये देख इंटरनेट पर अफवाह उड़ी कि Siddharth Anand फिल्म में उनका स्क्रीनटाइम घटा सकते हैं. पर दीपिका ने इस बात का खंडन अपने काम से किया है. खबर है कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बावजूद शाहरुख के साथ ‘किंग’ का एक दमदार एक्शन सीक्वेंस फिल्माया है. इसमें वो एक साथ आठ लंबे-चौड़े दुश्मनों से लड़ती नज़र आएंगी.

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"दीपिका 21 अप्रैल को किंग के सेट पर लौटी थीं. इस दौरान उन्होंने लगातार दो दिनों तक शाहरुख खान के साथ एक ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट किया. ये शूटिंग विले पार्ले के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में बने एक स्पेशल सेट में हुई है. इसे करते वक्त शाहरुख ऑल-ब्लैक, वहीं दीपिका ऑल-वाईट कॉस्टयूम में नज़र आईं. सीन में वो एक साथ आठ फाइटर्स से भिड़ेंगे. ये एक लार्जर दैन लाइफ कॉम्बैट होगा. आगे उनके हिस्से और भी एक्शन सीन्स आने बाकी हैं. सिद्धार्थ आनंद ने एक दूसरा सेट पीस भी प्लान किया है, जो रेतीले बैकड्रॉप पर शूट किया जाएगा."

बताया जा रहा है कि शाहरुख 'किंग' में एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं. वहीं दीपिका उनकी पुरानी पार्टनर बनी हैं. इस कारण उनके खाते में कई एक्शन सीन्स आने वाले हैं. सिर्फ उनके नहीं, शाहरुख की बेटी सुहाना खान के भी. पिछले दिनों शाहरुख ने उनके साथ ठाणे के भयंदर में एक बड़े एक्शन ब्लॉक की शूटिंग खत्म की थी. विजयादशमी पर केंद्रित उस सीन को लगातार 8 रातों तक फिल्माया गया था.

सिद्धार्थ आनंद फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से मुंबई के अलग-अलग स्टूडियोज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं. सुहाना वाला एक्शन उन्होंने एल्लोरा स्टूडियोज़ में शूट किया. दीपिका वाला गोल्डन टोबैको स्टूडियो में. वहीं रेत वाला सीन वो मुंबई के मीरा रोड स्टूडियो में रिकॉर्ड करेंगे. जहां तक 'किंग' की बात है, ये मूवी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. शाहरुख, दीपिका और सुहाना के अलावा इसमें अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

वीडियो: शाहरुख की ‘किंग’ पर नहीं पड़ेगा ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ का असर? ट्रेड का बड़ा दावा

Advertisement

Advertisement

()