The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • King Box Office prediction: Shahrukh Khan Sets Sights On 3000 Crore Post COVID Milestone

'पठान' से कमबैक किया, अब 'किंग' से 3500 करोड़ की कमाई करेंगे शाहरुख खान!

फिल्म ट्रेड को 'किंग' से बड़ी उम्मीदें हैं. शाहरुख भी ये फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:38 PM IST)
Shahrukh Khan in Pathaan, King
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

King के ज़रिए Shahrukh Khan कौन सा नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं? क्या Vicky Kaushal की Mahavatar में Shraddha Kapoor फीमेल लीड के तौर पर कास्ट की गई हैं? Ram Charan की Peddi Postpone क्यों हुई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'किंग' के ज़रिए 3500 करोड़ का आंकड़ा छू लेंगे शाहरुख!

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इसके स्केल का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 20 मिनट के क्लाइमैक्स का बजट ही 80 करोड़ बताया जा रहा है. उम्मीद है, कि 'किंग' के बाद शाहरुख की पोस्ट कोविड फिल्मों की कमाई का टोटल 3000 करोड़ रुपये आसानी से हो जाएगा. बल्कि ये आंकड़ा 3500 करोड़ रुपये तक भी जा सकता है. साल 2017 में शाहरुख की 'रईस' एवरेज रही. फिर 2018 में आई 'ज़ीरो' भी कोई कमाल न कर सकी. इन फिल्मों के बाद शाहरुख सीन से बिल्कुल ग़ायब हो गए. और 2023 में 'पठान' से ज़बर्दस्त कमबैक किया. फिल्म ने 1,055 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया. इसी साल आई 'जवान' और बड़ी हिट रही. इसने 1,160 करोड़ रुपये कमाए. शाहरुख की अगली फिल्म 'डंकी' इतनी सफल नहीं रही. मगर 454 करोड़ तो ये भी कमा गई. इस तरह शाहरुख की फिल्मों ने पोस्ट कोविड 2669 करोड़ रुपये कमाए. 'किंग' का स्केल इन तीनों फिल्मों से बड़ा है. स्टारकास्ट भी तगड़ी है. इसलिए ट्रेड को उम्मीद है कि 'किंग' शाहरुख को 3000 करोड़ के आंकड़े तक तो आसानी से पहुंचा देगी. मामला 3500 करोड़ भी पहुंच सकता है.

# जेसन स्टेथम की 'म्यूटिनी' का ट्रेलर आया

जेसन स्टेथम की नई एक्शन थ्रिलर 'म्यूटिनी' का ट्रेलर आया है. ये इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित फिल्म है. जेसन के किरदार कोल रीड को इसका पता तब चलता है, जब वो अपने बिलियनेयर बॉस की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकलता है. श्यॉ फ्रॉन्सवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 21 अगस्त को रिलीज़ होगी.

# एकता कपूर के पीरियड ड्रामा में शेफाली शाह

एकता कपूर नेटफ्लिक्स के लिए दो वेब सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इनमें से एक लार्ज-स्केल पीरियड ड्रामा बेस्ड शो होगा. टाइटल है 'कोके'. शेफाली शाह इसमें लीड रोल करेंगी. इसे 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' फेम नूपुर अस्थाना डायरेक्ट करेंगी. शूट 20 अप्रैल को शुरू होगा. दूसरी वेब सीरीज़ के प्लॉट और कास्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मगर इस रिपोर्ट के मुताबिक इसे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' बनाने वाले साहिर रज़ा डायरेक्ट करेंगे.

# विकी की 'महावतार' में श्रद्धा कपूर की एंट्री!

विकी कौशल स्टारर 'महावतार' का प्री-प्रोडक्शल तेज़ी से चल रहा है. मिड-डे के मुताबिक फिल्म की फीमेल लीड के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया है. पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सुनने में आया था. मगर मेकर्स श्रद्धा को तरजीह दे रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा ने फिलहाल अपना फैसला नहीं सुनाया है. मगर मैडॉक के साथ उनके इक्वेशंस देखते हुए इनकार की गुंजाइश कम ही नज़र आ रही है. इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे.

# अविनाश-मेधा की 'गिनी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर आया

'गिनी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर आया है. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर इसमें लीड हैं. ट्रेलर देख कर फिल्म कॉमेडी, रोमैंस और फैमिली ड्रामा का रोलरकोस्टर लग रही है. एक अरेंज्ड मैरिज में दो झूठ दिलचस्प मोड़ लाते हैं. फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और नयनी दीक्षित भी हैं. प्रशांत झा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'पेद्दी' पोस्टपोन, अब जून में रिलीज़ होगी!

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' के रिलीज़ पर असमंजस हुआ था. मगर डेक्कन हेराल्ड की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म पोस्टपोन हो गई है. और इसकी पहली वजह है अधूरी शूटिंग. अभी फिल्म के कुछ अहम सीन शूट होना बाक़ी हैं. ऐसे में 30 अप्रैल को इसका रिलीज़ होना मुश्किल है. इसका एक और कारण IPL है. IPL के चलते फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है. इसलिए मेकर्स 'पेद्दी' को जून में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.  जान्हवी कपूर इसकी फीमेल लीड हैं. शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. बुची बाबू साना इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: शाहरुख़ खान के बर्थडे पर 'किंग' फिल्म का टीज़र आया, सिद्धार्थ आनंद फैंस की उम्मीदों पर खड़े उतरे

Advertisement

Advertisement

()