The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Khesari Lal Yadav says he is going to leave the bhojpuri industry after his daughters name dragged in controversy

खेसारी लाल ने कहा- 'बेटी का नाम अश्लील गानों में इस्तेमाल किया, मेरे 200 गाने डिलीट करवा दिए'

खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया गया, तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे.

Advertisement
khesari lal yadav,
खेसारी लाल यादव के लाइव वीडियो का स्क्रीनशॉट.
pic
श्वेतांक
30 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2022, 05:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Khesari Lal Yadav इन दिनों गानों और फिल्मों से ज़्यादा सोशल मीडिया लाइव में नज़र आते हैं. 29 नवंबर की रात उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव किया. इसमें उनका कहना था कि कुछ लोग उनकी बिटिया को टार्गेट कर रहे हैं. उनकी तस्वीरों को एडिट करके उसके ऊपर अश्लील गाने बना रहे हैं. और ये सब खेसारी को परेशान करने के मक़सद से किया जा रहा है. खेसारी ने ये भी कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे.

खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में बताया कि उनके एक जानकार (दोस्त/रिश्तेदार) ने लाइव वीडियो में एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था. वो लड़का राजूपत था. इस बात से पूरा राजपूत समाज आहत हो गया. इसका बदला लेने के लिए वो लोग हथियार लेकर खेसारी को ढूंढ रहे थे. इसके अलावा उन लोगों ने उनकी बेटी की फोटो को एडिट करके फूहड़ म्यूज़िक वीडियो में इस्तेमाल किया. खेसारी ने कहा कि वो इन चीज़ों से बहुत परेशान हैं. उनकी फैमिली को निशाना बनाए जाने की वजह से वो सो नहीं पा रहे. उनकी खाने-पीने की इच्छा खत्म सी हो गई. क्योंकि वो एक कलाकार के साथ-साथ पिता भी हैं. अगर उनकी बच्ची पर बात आएगी, तो वो भी चुप नहीं बैठेंगे. उनका वो इंस्टाग्राम लाइव वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

Image embed

खेसारी ने कहा-

Image embed

12 मिनट 24 सेकंड लंबे इस लाइव वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि उनके खिलाफ कोई साज़िश हो रही है. यूट्यूब से उनके 200 गाने डिलीट करवा दिए गए. बेसिकली उनका कहना है कि उन्हें काम करने से रोका जा रहा है. खेसारी कहते हैं-

Image embed

Image embed

खेसारी का कहना है कि उन्हें इतना परेशान किया जा रहा है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने का विचार कर रहे हैं. उन्होंने इस बाबत बात करते हुए कहा-

Image embed

पिछले दिनों खेसारी लाल यादव, दूसरे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ पंगे को लेकर चर्चा में थे. दोनों एक-दूसरे का नाम लिए बगैर, अपने स्टेज शोज़ के दौरान एक-दूसरे पर तंज और फब्तियां कसते पाए गए थे. खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ गाने भी गाते हैं. उनके गानों और म्यूज़िक वीडियोज़ से लोगों को शिकायत रहती है कि उनमें फूहड़ता होती है. 

वीडियो देखें: इधर खेसारी लाल यादव ने खुली धमकी दी और उधर एक सिंगर लाइव वीडियो के दौरान पिट गया

Advertisement

Advertisement

()