The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Khel Khel Mein director Mudassar Aziz praised Akshay Kumar says he takes criticism with smile

"33 साल बाद भी अक्षय कुमार से अपना स्टारडम साबित करने को कहना बकवास बात है"

Khel Khel Mein के डायरेक्टर Mudassar Aziz ने कहा, Akshay Kumar को फ्लॉप फिल्मों से जज करने वाले गलत लोग हैं.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 08:17 PM IST)
Akshay Kumar, mudassar aziz, khel khel mein
मुदस्सर अजीज़ का कहना है कि वो 57 साल की उम्र में अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की फिल्म Khel Khel Mein सिनेमाघरों में लगी हुई है. इस साल रिलीज़ हुई ये उनकी तीसरी फिल्म है. इससे पहले लाइन से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. उनकी पिछली फिल्म Sarfira ठीक रिव्यूज़ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. ‘खेल खेल ने’ की भी स्थिति कुछ खास ठीक नहीं है. हाल ही में अक्षय की असफल होती फिल्मों पर 'खेल खेल में' के डायरेक्टर Mudassar Aziz ने बात की. इसमें उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपनी आलोचना भी हंस कर सुनते हैं. साथ ही उन्होंने उन लोगों को गलत बताया है, जो अक्षय को फ्लॉप फिल्मों के आधार पर उन्हें जज कर रहे हैं. 

मुदस्सर ने Siddharth Kannan से बातचीत की. यहां उनसे पूछा गया कि अक्षय की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कारण उनकी आलोचना हो रही है. क्या अक्षय ‘खेल खेल में’ की सक्सेस को लेकर तनाव में दिखे. इसके जवाब में मुदस्सर ने कहा, 

"उनकी तरफ से मैं जवाब नहीं दे सकता है. लेकिन मेरे हिसाब से ये सारी बकवास बातें हैं. जो लोग इन चीज़ों पर टिप्पणी करते हैं, मुझे नहीं लगता है कि वो ऐसा करने की हालत में हैं. एक आदमी जो इंडस्ट्री में पिछले 33 सालों है. जिसने लोगों को कई शानदार यादें दी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनके परिवार से कोई नहीं था. वो दिल्ली से मुंबई आए और यहां वेटर से लेकर फोटोग्राफर को असिस्ट करने का काम किया. अब उससे 33 साल बाद भी उनसे अपना स्टारडम साबित करने के लिए कहना बहुत बकवास बात है."

मुदस्सर ने इस बातचीत में अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, 

"अक्षय बहुत इंटेलिजेंट आदमी हैं. वो हर चीज करने के पहले सोचते हैं. किसी भी काम को करते समय वो जिस तरह का कमिटमेंट रखते हैं, इससे उनके गलत होने के चांचेस बहुत कम हो जाते हैं. वो अपनी हर प्रकार की आलोचनाओं पर मुस्कुराते रहते हैं. मैंने उनका यही ऐटिट्यूड देखा है. मैं 57 साल की उम्र में उनके जैसा ही बनना चाहता हूं. मैं अपने बुरे समय के बारे में उनसे बात कर रहा था और उनकी आंखों में आंसू आ गए. अक्षय कुमार ने जो सक्सेस देखी है, मैंने उसका 10 प्रतिशत भी नहीं देखा. वो खुद एक कल्ट व्यक्ति हैं. जब कोई उन्हें स्टारडम साबित करने के लिए कहता है, वो मुझे बहुत अजीब लगता है. कुछ लोग अपने पेज पर नंबर लाने के लिए अक्षय को क्रिटिसाइज़ करते हैं. 33 साल का एक्सपीरियंस उन्हें अपने मन का काम करने की आज़ादी और इजाज़त देता है. मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं."

अक्षय की हालिया रिलीज़ 'खेल खेल में' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. जिसकी टक्कर ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ से हुई. इस तीन तरफा क्लैश के बीच अक्षय की फिल्म ने चार दिनों में महज 14 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क और प्रज्ञा जैसवाल जैसे एक्टर्स ने काम किया हैं. इस फिल्म को मुदस्सर अजीज़ ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: 'स्त्री 2' के सामने 'खेल-खेल में' और 'वेदा' की हालत खराब

Advertisement

Advertisement

()