The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • KGF star Yash upcoming movies including Yash 19, KGF 3, S Shankar Film, Dil Raju film

रॉकिंग स्टार यश की आने वाली 4 करारी फिल्में, जो सिनेमा को रॉक कर के रख देंगी!

यश की इन संभावित 4 फिल्मों में से एक फिल्म पर 800 करोड़ रुपए लगने वाले हैं.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 04:42 PM IST)
rocking star yash upcoming movies kgf 3 yash 19
यश की KGF 3 भी इस लिस्ट में है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rocking Star Yash. KGF वाले यश. 2022 में सिनेमाघरों को कंपकंपा देने वाले शख्स. पिता कर्नाटक रोडवेज़ बस में काम करते थे. खुद को एक्टर बनना था. एक हीरो, एक चमचमाता स्टार. घर छोड़कर थिएटर ग्रुप जॉइन किया. झाड़ू-पोंछा सब किया, ताकि स्टेज पर एक्टिंग करने को मिले. थिएटर ग्रुप छोड़ा. टीवी शोज़ में एक्टिंग करना शुरू किया. टीवी में काम मिलने लगा, नाम कमाया. उसे चमकाने का वक्त आया. 

टीवी से फिर फिल्मों में छलांग लगाई. एक्शन, रोमांस सब किस्म की फिल्में की. फैन बने. सॉलिड वाले, जिन्होंने रॉकिंग स्टार की उपाधि से नवाज़ा. फिर आई वो फिल्म, जो उन्हें अर्श तक ले गई. साल 2018. 21 दिसम्बर की तारीख. ‘KGF चैप्टर 1’ रिलीज़ हुई. यश का करियर उसके बाद कभी सेम नहीं रहा. KGF चैप्टर 1 और 2 ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा का ही नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा का स्टार बना दिया. इन फिल्मों के बाद लोगों में उत्सुकता बन गई कि यश अब क्या करने वाले हैं. ज़ाहिर तौर पर उन पर भी प्रेशर बना होगा, कि ऐसी फिल्में चुनें जो उनके नए फैन बेस को निराश न करे. यश की KGF से भी बड़ी फिल्में आने वाली हैं. उनके बारे में बताते हैं. 

#1. यश 19 

पिछले कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि यश अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट को ‘यश 19’ के नाम से शुरू किया जाएगा. संभावना लगाई जाने लगी कि 08 जनवरी को यश का जन्मदिन होता है, वो उस दिन अपनी ये फिल्म अनाउंस करेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं. फिल्म के लिए डायरेक्टर के तौर पर Narthan का नाम आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा जा रहा है कि पूजा हेगड़े इस फिल्म में फीमेल लीड निभा सकती हैं. ‘यश 19’ को बहुत भारी स्केल पर बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि फिल्म की लागत में करीब 400 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे. फिल्म में यश का किरदार एक नेवी ऑफिसर का होगा.   

2022 में सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो वायरल हुआ था. यहां वो हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर जेजे पेरी के साथ मिलकर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस कर रहे थे. उनकी इस प्रैक्टिस को भी ‘यश 19’ से जोड़ा गया. इन सभी बातों पर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है. संभावनाओं का बाज़ार गर्म है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यश खुद ये प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाले हैं. 

#2. KGF 3 

KGF चैप्टर 2 जिस नोट पर खत्म हुई, वहां से देखने वालों को क्लियर जवाब नहीं मिला. रॉकी भाई पानी में गिरता है. मरते हुए नहीं दिखाया, डेड बॉडी नहीं दिखी. फिल्म आने के बाद लोग मानने को तैयार नहीं हुए कि रॉकी की कहानी खत्म हो गई. सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलने लगे कि फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा. अब फिल्म बनाने वालों ने खुद भी ये कनंफर्म कर दिया है. फिल्म को बनाया था होम्बाले फिल्म्स ने. प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर Vijay Kirangandur ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया कि KGF 3 ज़रूर बनेगी. बस अभी उस पर काम शुरू नहीं हो पाया है. 

yash kgf 3
KGF चैप्टर 2 से एक सीन. 

उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर अभी प्रभास के साथ मिलकर ‘सालार’ बना रहे हैं. ‘सालार’ 2023 में रिलीज़ होगी. फिल्म का काम पूरा होने के बाद ही प्रशांत KGF 3 पर बढ़ेंगे. इस पॉइंट पर फिल्म की कहानी आदि चीज़ें फाइनल नहीं हुई हैं. विजय के अनुसार या तो 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है, या फिर 2025 में. उन्होंने ये भी बताया कि KGF को वो फ्रैंचाइज़ी में तब्दील करना चाहते हैं. फिल्म के पांचवें पार्ट के बाद रॉकी का किरदार बना रहेगा, बस एक्टर बदलते रहेगा. ऐसा ही हम जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में भी देखते हैं.      

#3. यश – शंकर फिल्म 

‘एंदीरन’ और ‘अन्नियन’ बनाने वाले शंकर भी यश के साथ फिल्म बनाने वाले हैं. शंकर अभी दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं, ‘इंडियन 2’ और ‘RC 15’. कमल हासन को लेकर बन रही ‘इंडियन 2’ पर लंबे समय से काम चल रहा है. फिल्म को 2023 या 2024 में रिलीज़ किए जाने का प्लान है. कुछ ऐसा ही प्लान मेकर्स राम चरण और कियारा आडवाणी को लेकर बन रही RC 15 के लिए भी बना रहे हैं. 2024 तक दोनों फिल्में रिलीज़ हो चुकी होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसके बाद ही शंकर यश वाली फिल्म पर काम करेंगे. 

शंकर ने लार्जर दैन लाइफ सिनेमा को अपने ढंग से फिर परिभाषित किया है. यश वाली फिल्म को भी वो ओवर द टॉप ले जाने का प्लान कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए करीब 800 करोड़ रुपए का बजट रखा जाएगा. 

#4. यश – दिल राजू फिल्म 

साउथ की फिल्मों के नामी प्रोड्यूसर हैं दिल राजू. थलपति विजय की हालिया रिलीज़ ‘वारिसु’ पर भी उन्होंने पैसा लगाया है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ के प्रोड्यूसर भी वही थे. लहरें में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल राजू ने अपनी एक फिल्म के लिए यश को साइन कर लिया है. उन्होंने अच्छी-खासी फीस दी गई है. रिपोर्ट में ज़िक्र मिलता है कि यश ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए लिए हैं. फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर कोई अपडेट बाहर नहीं आया है. इतना बताया गया कि फिल्म के डायरेक्टर अभी दूसरे प्रोजेक्ट पर बिज़ी हैं.        

KGF वाले यश ने 700 फैन्स के लिए जो किया उसे देख लोग बोले - 'ये होता है असली स्टार'

Advertisement

Advertisement

()