The Lallantop
Advertisement

नितेश तिवारी की 'रामायण' में ऋतिक की जगह यश?

ऋतिक को रावण का रोल ऑफर किया गया था. बताया जा रहा है कि वो लगातार नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 04:36 PM IST)
kgf yash hrithik roshan ramayana nitesh tiwari
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा हैं. (ऋतिक फैन आर्ट फोटो क्रेडिट: @art_ofroshans)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की ज़रूरी खबरों का एक तय अड्डा, द सिनेमा शो: 

#1. ऋतिक रोशन ने ‘रामायण’ फिल्म छोड़ी?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बननेवाली ‘रामायण’ में ऋतिक और रणबीर कपूर नज़र आएंगे. ऋतिक फिल्म में रावण का किरदार करने वाले थे. लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक ने फिल्म से दूर होने का फैसला ले लिया है. रिपोर्ट में बताया गया कि ऋतिक नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते. उन्हें हीरो बनना है. मेकर्स उनकी जगह KGF फेम यश से भी बात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यश को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद भी आई है.

#2. ‘पठान’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ कमाए

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की है. ट्रेड ऐनलिस्ट रमेश बाला ने बताया कि ‘पठान’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन  करीब 550 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म ने इंडिया में अपने पहले संडे करीब 65 से 70 करोड़ रुपए की कमाई की है.

#3. सुष्मिता सेन के शो ‘आर्या 3’ की शूटिंग शुरू

सुष्मिता सेन के शो ‘आर्या’ के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है. ये जानकारी देते हुए डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज़ किया.

#4. करीना ने नेटफ्लिक्स फिल्म की शूटिंग पूरी की

‘कहानी’ वाले सुजॉय घोष की फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से करीना अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी जहां करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे ऐक्टर्स भी हैं.

#5. रजनीकांत की ‘जेलर’ में होंगे जैकी श्रॉफ!

रजनीकांत अपनी अगली फिल्म ‘जेलर’ पर काम कर रहे हैं. पीपींग मून के जर्नलिस्ट राहुल राउत के मुताबिक इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाने वाले हैं. उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है मगर जैकी ने अभी रोल को हां नहीं किया है.

#6. नानी की फिल्म ‘दसरा’ का टीज़र आया

नानी की फिल्म ‘दसरा’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है. टीज़र को तेलुगु भाषा के साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज़ किया गया. नानी और कीर्ति सुरेश की ये फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: पठान देखकर निकले लोगों नेशाहरुख खान, सलमान, दीपिका के बारे में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()