'KGF' और 'कांतारा' के मेकर्स की ये फिल्म भूचाल ला देगी
रिपोर्ट्स हैं कि ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी. जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है.

सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
# कार की छत पर बैठकर लोगों से मिलने पहुंचे पवन कल्याण
एक्टर और पॉलिटिशियन पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो कार की छत पर बैठकर कहीं जाते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण कार पर बैठकर गुंटूर गए थे.
जहां उन्होंने उन गांव वालों से मुलाकात की जिनके घर, सड़क चौड़ीकरण के चलते तोड़ दिए गए थे.
# 'मिली', 'डबल XL' और 'फोन भूत' का कलेक्शन
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली', सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल XL' 04 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' भी 04 नवंबर को रिलीज़ हुई थी. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही हैं. तीन दिनों में 'मिली' ने करीब एक करोड़, 'डबल एक्सएल' ने 33 लाख और 'फोन भूत' ने 4.6 करोड़ रुपए कमाए हैं. इन तीनों के रिव्यू हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
# 'केजीएफ'-'कांतारा' के मेकर्स की अगली फिल्म
'कांतारा' और 'केजीएफ' के मेकर्स होमबाले फिल्म्स ने अनाउंस किया है कि वो 'उत्तरा कांडा' नाम की फिल्म को प्रेजेंट करेंगे. इस फिल्म को KRG स्टूडियो प्रड्यूस कर रही है. रोहित पडकी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एक्टर राम्या और धनंजय नज़र आएंगे. मेकर्स ने फिल्म की मुहूर्त का एक वीडियो शेयर किया.
बताया जा रहा है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी. जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है. खबर ये भी है कि फिल्म में कन्नड़ा इंडस्ट्री के कुछ बड़े सितारों का कैमियो भी हो सकता है.
# तब्बू-अर्जुन की 'कुत्ते' 13 जनवरी 2023 को होगी रिलीज़
अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन, शार्दुल भारद्वाज और कुमुद मिश्रा की फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज़ डेट आ गई है. आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 13 जनवरी 2023 को रिलीज़ किया जाएगा.
# यश ने कहा, पहले लोग साउथ फिल्मों का मज़ाक उड़ाते थे
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे यश से जब साउथ फिल्मों की सक्सेस को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ''दस साल पहले साउथ फिल्मों का डब वर्जन नॉर्थ इंडिया में पॉपुलर था. लोग साउथ फिल्मों का मज़ाक उड़ाते थे. कि ये क्या एक्शन है, उड़ रहा है सब. मगर धीरे-धीरे लोग इस आर्ट को समझने लगे. दिक्कत ये थी कि हमारी फिल्म सस्ते दामों में खरीद कर, खराब क्वालिटी की डबिंग की जाती थी. फनी नाम रखे जाते थे. मगर अब इन सब में सुधार हुआ है.''
# लोकेश कनगराज के साथ काम करना चाहते हैं वरुण धवन
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया', 25 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे वरुण ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों पर बात की. बताया कि वो साउथ के बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते है. उन्होंने कहा, ''इंडियन फिल्में बढ़िया काम कर रही हैं. हमें 'कांतारा', 'केजीएफ 2' और 'विक्रम' से कुछ सीखना चाहिए. एक-दूसरे के साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए. मैं भी तमिल, तेलुगु में काम करना चाहता हूं. वरुण ने ये भी कहा कि वो भी राजामौली, लोकेश कनगराज और एस. शंकर की फिल्में करना चाहते हैं.
# रूस में रिलीज़ होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द राइज़'?
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज़', रूस में रिलीज़ की जाएगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ किया जाएगा. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म के प्रीमियर के वक्त अल्लू अर्जुन भी रूस पहुंचेंगे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

.webp?width=60)

