The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • KGF 2 fame Yash talks about Kantara another blockbuster from Kannada industry

Kantara पर बात करते हुए इमोशनल हुए यश, कहा- 'वो भी मेरी फिल्म है'

यश ने ये भी बताया कि KGF 2 और 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने कैसे कन्नड़ा इंडस्ट्री की दशा-दिशा बदल दी.

Advertisement
yash, kgf 2, kantara
फिल्म कांतारा के एक सीन में ऋषभ शेट्टी. दूसरी तरफ इंडिया टुडे कॉनक्लेव के दौरान स्टेज से बात करते यश.
pic
श्वेतांक
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 06:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कन्नड़ा फिल्म Kantara ने दुनियाभर से 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के हिंदी वर्ज़न का कलेक्शन 57 करोड़ रुपए से ऊपर जा चुका है. इंडिया टुडे कॉनक्लेव में इस कन्नड़ा इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार Yash ने इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि 'कांतारा' भी उनकी ही फिल्म है.

राजदीप सरदेसाई ने उनसे पूछा कि मार्केट में कन्नड़ा फिल्मों का जबरदस्त भौकाल बना हुआ है. पहले यश की KGF 2 ने गदर मचाया. अब 'कांतारा' पैसे पीट रही है. क्या हो रहा है. इसके जवाब में यश कहते हैं-

Image embed

Image embed

यश का कहना था कि उनकी इंडस्ट्री अहसास-ए-कमतरी के साथ चल रही थी. उनके यहां के लोगों को लग रहा था कि उनकी इंडस्ट्री छोटी है. उनकी फिल्मों का बजट और मार्केट छोटा है. इसलिए वो दूसरी इंडस्ट्री के साथ तुलना नहीं चाहते थे. यश कहते हैं-

Image embed

Image embed

KGF 2 और 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने कन्नड़ा इंडस्ट्री को किन मायनों में प्रभावित किया है, इस बारे में यश कहते हैं-

Image embed

यश स्टारर KGF 2 ने दुनियाभर से 1200 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने अकेले 434 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन कर डाला. अब 'कांतारा' उसी तरह की सफलता दोहरा रही है. KGF 2 के सामने उसकी कमाई कुछ नहीं है. उसके पीछे बड़ी सिंपल सी वजह है. KGF 2 सीक्वल फिल्म थी. लोगों को पता था कि उन्हें फिल्म में क्या देखने को मिलेगा. जनता इसीलिए उस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी. इसलिए KGF 2 और 'कांतारा' की कमाई की तुलना नहीं होनी चाहिए. मगर एक चीज़ तो साफ है. इन दो फिल्मों ने दुनिया को बता दिया है कि कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री, देश की दूसरी इंडस्ट्रीज़ से किसी मायने में कमज़ोर या कमतर नहीं है. 

वीडियो देखें: 'कांतारा' के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड एक्टर्स की कास्टिंग पर ऋषभ शेट्टी का जवाब खूब वायरल हो रहा

Advertisement

Advertisement

()