The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kerala High Court orders interim stay on The Kerala Story 2 release

केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज़ पर लगाई रोक

कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड दोबारा अपने फैसले पर विचार करे. उसके बाद ही ही 'द केरल स्टोर 2' रिलीज़ हो पाएगी.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:45 PM IST)
the kerala story 2.
'द केरल स्टोरी 2' के खिलाफ दायर हुईं याचिका में फिल्म के नाम और केरल राज्य का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kerala High Court ने क्यों रोकी The Kerala Story 2 की रिलीज़? Varanasi के लिए SS Rajamouli कौन सी नई टेक्निक इंडिया ले आए? और Aamir Khan ने Salim Khan के हेल्थ को लेकर क्या अपडेट दिया? सिनेमा से जुड़ी और भी ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

# कान फिल्म फेस्टिवल ज्यूरी के प्रेसिडेंट होंगे पार्क चान वूक

दिग्गज साउथ कोरियन फिल्ममेकर पार्क चान वूक इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी के प्रेसिडेंट होंगे. पार्क को 'ओल्डबॉय', 'डिसीजन टु लीव', 'थर्स्ट' और 'द हैंडमेडेन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. 79वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगा.

# चर्चित शो 'इंडस्ट्री' का पांचवां और आखिरी सीजन बनेगा

HBO ने अपने पॉपुलर शो 'इंडस्ट्री' को पांचवें सीजन के लिए रीन्यू कर दिया है. ये इस शो का आखिरी सीजन भी होगा. इसका चौथे सीजन ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. इसकी प्रति एपिसोड एवरेज व्यूअरशिप 1.7 मिलियन रही है. चौथे सीजन का आखिरी एपिसोड 1 मार्च को रिलीज़ होना है. इसे इंडिया में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

# केरल हाई कोर्ट ने 'दी केरल स्टोरी 2' की रिलीज़ रोकी

'दी केरल स्टोरी 2' को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया था. इसके खिलाफ याचिका दायर की गई थी कि ये फिल्म केरल का गलत चित्रण करती है. साथ ही फिल्म में कुछ ऐसे एलीमेंट्स हैं, जो राज्य के सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने एक आदेश पास किया. इसमें उन्होंने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया कि इन याचिकाओं के आधार पर वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें. इसके लिए उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया है. जब तक सेंसर बोर्ड दोबारा अपना फैसला नहीं देती, तब तक 'दी केरल स्टोरी 2' रिलीज़ नहीं हो सकती. यानी 'दी केरल स्टोरी 2' अपनी तय रिलीज़ डेट 27 फरवरी को रिलीज़ नहीं हो सकेगी.

# 'हेरा फेरी 3' और परेश रावल पर प्रियदर्शन का खुलासा

प्रियदर्शन ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने 'हेरा फेरी 3', परेश रावल के साथ विवाद और 'भूत बंगला' पर बात की. उन्होंने बताया कि 'भूत बंगला', 'भूल भुलैया' के सीक्वल की स्क्रिप्ट नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाह कहां उड़ी. क्योंकि 'भूल भुलैया' की रिलीज़ के बाद किसी ने उनसे इसके सीक्वल के बारे में कोई बात नहीं की थी. 'हेरा फेरी 3' को लेकर उनका कहना है कि अभी फिल्म के राइट्स से जुड़े कई मसले पेंडिंग हैं. जब तक वो नहीं सुलझते, तब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकती. उन्होंने कंफर्म किया कि 2026 में 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू नहीं हो पाएगी. परेश रावल के साथ विवाद पर प्रियदर्शन का कहना है कि फिल्म लाइन और पॉलिटिक्स में कोई भी दुश्मनी परमानेंट नहीं होती.

# 'वाराणसी' के लिए राजामौली ने लगाई LoTR वाली टेक्नीक

एस एस राजामौली ने पिछले दिनों नागार्जुन के साथ मिलकर देश की सबसे बड़े मोशन कैप्चर फैसिलिटी की शुरुआत की है. खास बात ये है कि उन्होंने इस टेक्निक का इस्तेमाल महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' में भी किया है. ये एक काफ़ी अडवांस कैमरा सेटअप है. इसमें दो से लेकर 100 कैमरे, हर एंगल से आपकी तस्वीर खींचते हैं. उनके ज़रिए इंसान के एक्सप्रेशन और मूवमेंट को सेंसर की मदद से रिकॉर्ड किया जाता है. इस टेक्निक का इस्तेमाल 'अवतार' और लॉर्ड्स ऑफ द रिंग' जैसी वर्ल्ड क्लास फिल्मों में किया जा चुका है.

# आमिर खान ने बताया, सलीम खान अब भी ICU में

सलमान ने डॉक्टर्स को तो मना कर दिया. मगर सलीम खान के हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आमिर खान ने दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं सलीम साब से मिलने गया था. हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से जल्दी अच्छे हो जाएं. क्योंकि वो ICU में थे इसलिए मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया. उनकी फैमिली के साथ मैं बैठा था. अलविरा बता रही थीं कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं." 

वीडियो: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 'द केरल स्टोरी 2' पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()