The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • katrina kaif speak about turning down a Hollywood film said i do believe it will happen again

कटरीना कैफ ने बताया, उन्होंने हॉलीवुड फिल्म क्यों छोड़ दी

Katrina Kaif बोलीं, अगली बार मौक़ा मिलेगा तो ज़रूर करेंगी

Advertisement
pic
26 अप्रैल 2024 (पब्लिश्ड: 07:30 PM IST)
katrina kaif
कटरीना कैफ ने कहा, मुझे लगता है कि दोबारा ऑफर आएगा और जब ऐसा होगा तो वो मेरी ज़िन्दगी का एक नया चैप्टर होगा
Quick AI Highlights
Click here to view more

'सेक्स या शाहरुख़ बिकता है' पर महेश भट्ट ने क्या कहा,  'ज़रा हटके ज़रा बचके' की ओटीटी रिलीज़ डेट आ गई है, विमल के ऐड में अक्षय की जगह टाइगर ने ली. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें:

# अक्षय की फ्लॉप फिल्मों पर बोले अनीस बज़्मी

अक्षय कुमार की हाल ही में फ्लॉप हुई फिल्मों पर अनीस बज़्मी ने बात की. सिद्धार्थ कनन से हुई बातचीत में अनीस ने कहा,  "वो खूबसूरत इंसान हैं. खूबसूरत डांस करते हैं. एक्शन, कॉमेडी, रोना उनसे कुछ भी करवा लीजिए. मुझे लगता है कि वो एक कंप्लीट एक्टर हैं. ऐसा होता है जो स्क्रिप्ट उन्होंने चुनी या जिन लोगों के साथ काम करना चुना हो, वो शायद उनके साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं, या ये खुद... मुझे इसकी पुख्ता वजह नहीं पता."

# 'सेक्स या शाहरुख़ बिकता है' पर ये बोले महेश भट्ट

महेश भट्ट, दीपक तिजोरी की फिल्म 'टिप्सी' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे. वहां उनसे नेहा धूपिया के एक बयान पर सवाल किया गया. साल 2004 में नेहा ने कहा था, "बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स या शाहरुख़ बिकते हैं." इसके जवाब में महेश भट्ट ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता. आज सबके पास स्मार्टफोन है. उन्हें एरोटिक कॉन्टेंट देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने की ज़रूरत नहीं है.". उन्होंने आगे कहा, "जिस कॉन्टेंट में सेंशुएलिटी, क्राइम और अच्छा कॉन्टेंट एक साथ हो, लोग उसे देखना पसंद करते हैं."

# 'ज़रा हटके ज़रा बचके' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'ज़रा हटके ज़रा बचके' जल्द ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. पीपिंग मून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म मिड मई में ओटीटी पर आ जाएगी. ZHZB को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है.

# विमल के ऐड में अक्षय की जगह टाइगर ने ली  

साल 2022 में अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान और अजय देवगन 'विमल' के ऐड में नज़र आए थे. अक्षय की खूब आलोचना हुई. इस बैकलैश के बाद अक्षय विमल से दूर हो गए. अब विमल का ऐड आया है. जिसमें शाहरुख और अजय देवगन के साथ टाइगर श्रॉफ नज़र आ रहे हैं.

# गुजराती फिल्म 'समंदर' का ट्रेलर आ गया

गुजराती फिल्म 'समंदर' का ट्रेलर आ गया है. ये दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी ज़िन्दगी तूफानों से घिरी हुई है. फिल्म में मयूर चौहान और जगजीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 17 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# विनीत कुमार ने लोगों से मतदान की अपील की

'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों से वोट डालने की अपील की. उनकी कविता की लाइनें हैं, ये जो शक्ति मिली है तुम्हें प्रभु, उसका तो तुम सम्मान करो. क्यों फैल-पसर कर बैठे हो, जाकर मतदान करो. 

# कटरीना कैफ ने हॉलीवुड फिल्म के लिए मना कर दिया

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कटरीना कैफ ने बताया, "मुझे हॉलीवुड से एक फिल्म का ऑफर आया था. लेकिन किन्हीं वजहों से मैंने उसके लिए मना कर दिया. मुझे लगता है कि दोबारा ऑफर आएगा और जब ऐसा होगा तो वो मेरी ज़िन्दगी का एक नया चैप्टर होगा, जिसके बारे में मैं उत्साहित होकर बात कर पाऊंगी."

Advertisement

Advertisement

()