The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Katrina kaif reacts on her character of Tiger 3 starring salman khan

'टाइगर 3' जैसा एक्शन इससे पहले किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया है : कटरीना कैफ

Katrina Kaif का कहना है कि उन्होंने Tiger 3 के लिए 2 महीने की ट्रेनिंग की है. ज़ोया का कैरेक्टर उनके करियर का सबसे टफ रोल है.

Advertisement
pic
31 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:36 PM IST)
salman khan and katrina kaif action in tiger 3
कटरीना कैफ 'टाइगर 3' में जासूस के रोल में हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 दिवाली के दिन रिलीज हो रही है. फिल्म का माहौल भी ठीकठाक बन गया है. खबरें भी नई-नई बन रही हैं. ऐसी ही एक खबर इसकी लीडिंग लेडी Katrina Kaif को लेकर बनी है. ऐसी खबरें हैं कि इसमें उन्होंने जोरदार ऐक्शन किया है. इसके लिए की गई तैयारी पर कटरीना ने बात की है. उन्होंने ऐक्शन के लिए 2 महीने जमकर मेहनत की है.

कटरीना टाइगर फ्रेंचाइज में जासूस ज़ोया का किरदार निभाती आई हैं. इस बार भी वो इसी कैरेक्टर में हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार कटरीना को ठीकठाक ऐक्शन करने का मौका मिला है. साथ ही उन्हें बढ़िया स्क्रीनटाइम भी मिला है. बहरहाल कटरीना अपने किरदार और 'टाइगर 3' पर बात करते हुए कहती हैं:

'टाइगर 3' दिखाती है कि जब अपने परिवार, देश और मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ भी नहीं है, जो एक महिला नहीं कर सकती. ज़ोया जैसा किरदार लोगों को ये बताने के लिए ज़रूरी है कि लड़कियां पालन-पोषण करने वाली के साथ-साथ रक्षक भी हो सकती हैं. ज़ोया मेरे करियर के पसंदीदा कैरेक्टर्स में से है.

अपने कैरेक्टर पर बात करते हुए कटरीना कहती हैं,

जब एक्शन की बात आती है, तो वो किसी पुरुष से बेहतर नहीं तो, उतनी ही अच्छी ज़रूर हो सकती है! ज़ोया का एक्शन स्टाइल यूनीक है, वो कई जटिल ऐक्शन सीक्वेंस आसानी से कर सकती है, जैसा कि आप ट्रेलर में देख सकते हैं!

कटरीना आगे कहती हैं:

मुझे ऐक्शन जॉनर पसंद है और जासूस का किरदार निभाना किसी सपने के सच होने जैसा है. मुझे पता था कि ये मेरी विरासत का हिस्सा होने वाला है, इसलिए मैंने इस फ्रेंचाइज को अपना 200 परसेंट दिया है. टाइगर की हर फिल्म ज़ोया के किरदार को एक लेवल ऊपर लेकर गई है. हर फिल्म में वो अपनी पिछली फिल्म से ज़्यादा तगड़ा लड़ी है, ज़्यादा खून-खराबा उसके हिस्से आया है. फिल्म की यही यूएसपी है और मुझे ये पसंद है.

ये भी पढ़ें: 'टाइगर 3' में कटरीना के साथ फाइट सीक्वेंस में दिखीं एक्टर ने बताया, सबसे मुश्किल तौलिया संभालना था

कटरीना ने बताया कि ‘टाइगर’ के लिए उन्होंने अब तक की सबसे कड़ी मेहनत की है. वो बताती हैं: 

'टाइगर 3' में ऐक्शन के लिए मेरी तैयारी लगभग दो महीनों की थी. हम चाहते थे कि ज़ोया चुस्त दिखे, उसमें स्पीड हो और पहले से ज़्यादा ताकत हो. मुझे वास्तव में बहुत मेहनत करनी पड़ी. ये मेरे करियर का सबसे टफ प्रेप था. ज़ोया ने जिस तरह का ऐक्शन किया है, आपको वो देखकर पता चलेगा कि पहले किसी महिला ने ऐसा करने की कोशिश नहीं की है.

'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: सलमान खान का दबदबा, टाइगर 3 ने और मार्वल से छीने इंडिया के सारे IMAX स्क्रीन्स

Advertisement

Advertisement

()