The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • iffi 2022 jury head Nadavi Lapidashmir Files is a Propaganda Vulgar Movie Says calls it inappropriate for prestigious film festival

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजी गई थी 'द कश्मीर फाइल्स', ज्यूरी हेड बोले- "अश्लील, प्रोपेगेंडा"

ज्यूरी हेड नदाऊ लैपिड ने कहा कि हम ये देखकर हैरान थे कि ऐसी फिल्म को इस फेस्टिवल में दिखाया गया.

Advertisement
IFFI on The Kashmir Files
IFFI के स्पीच की एक तस्वीर और द कश्मीर फाइल्स फिल्म का पोस्टर. फोटो- वीडियो का स्क्रीनग्रैब और इंडिया टुडे
pic
धीरज मिश्रा
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 10:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI) की ज्यूरी के प्रमुख और इजराइली फिल्मकार नदाव लैपिड ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह एक 'प्रोपेगेंडा और अश्लील मूवी' है. लैपिड ने कहा कि ज्यूरी ये देखकर 'डिस्टर्ब और हैरान' थी कि ऐसी फिल्म को इस समारोह में दिखाया गया.

द कश्मीर फाइल्स को इंडियन पैनोरमा सेक्शन के लिए चुना गया था और 22 नवंबर को इसे फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. लैपिड ने कहा,

Image embed
Image embed

खास बात ये है कि नदाव लैपिड ने जब ये टिप्णी की तो उस समय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत सरकार के बड़े मंत्री मौजूद थे. लैपिड ने कहा, 

Image embed

मालूम हो कि कश्मीर फाइल्स का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है और अनुपम खेर ने इसमें प्रमुक भूमिका निभाई है. यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए हमलों की 'सच्ची कहानी' बताने का दावा करती है. हालांकि अपने रिलीज से ही यह फिल्म विवादों में रही है.

भारतीय पैनोरमा IFFI का एक महत्वपूर्ण भाग होता है. इसके तहत भारतीय फिल्मों के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसी फिल्में दिखाई जाती हैं, जो सिनेमाई स्तर पर उत्कृष्ट दर्जे की होती हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस कार्यक्रम का आयोजन करता है.

वीडियो- फारुक अब्दुल्ला ने कहा 'कश्मीर फाइल्स बैन करो', विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का डिलिटेड सीन शेयर किया

Advertisement

Advertisement

()