इंडिपेंडेंस-डे पर आएगी 'चक दे इंडिया' वाले डायरेक्टर की नई फिल्म
ये सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. ये 13 अगस्त 2027 को रिलीज़ होगी.

King के लिए Shahrukh Khan और Deepika Padukone ने हाल ही में किस तरह का एक्शन सीक्वेंस शूट किया है? Kartik Aaryan स्टारर Captain India कब रिलीज़ होगी? भगवान कृष्ण के जीवन पर बन रही ट्रिलजी Krishnavataram कब रिलीज़ होने वाली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# दुनियाभर में रिलीज़ होगी भारत में बनी 'कृष्णावतारम्'
भगवान कृष्ण पर आधारित एक ट्रिलजी अनाउंस हुई है. टाइटल है 'कृष्णावतारम्'. इसका पहला पार्ट 'कृष्णावतारम्: हृदयम' 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. हिंदी के साथ ये तमिल और तेलुगु में भी आएगी. और वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक यूके और अमेरिका में ये इंग्लिश में रिलीज़ होगी. हालांकि वहां ये फिल्म इसके इंडियन रिलीज़ के दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों में लगेगी. सिद्धार्थ गुप्ता ने इसमें भगवान कृष्ण का पात्र किया है. इस ट्रिलजी के बाकी दो पार्ट हैं 'मन:' (दी माइंड) और 'आत्मन:' (दी सोल). इनके बारे में जानकारी आते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# माइकल जैक्सन की बायोपिक का सीक्वल बनेगा?
लेजेंडरी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' आज 24 अप्रैल को रिलीज़ हुई. 23 अप्रैल शाम 6 बजे इसके पेड प्रिव्यू शो हुए. फिल्म के क्लाइमैकस में कहानी के कुछ सिरे खुले छोड़े गए हैं. फिल्म के एंड में स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है, "हिज़ स्टोरी कंटिन्यूज़". इसीलिए कुछ क्रिटिक्स, फिल्म रिव्यूअर्स और पत्रकारों ने अपनी रिपोर्ट में इसके सीक्वल की संभावना जताई है. हालांकि मेकर्स ने इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.
# दीपिका शूट कर रहीं 'किंग' का फाइट सीक्वेंस
दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की. चर्चाएं होने लगीं कि अब शायद वो लंबे ब्रेक पर चली जाएंगी. मगर इसके उलट वो शूटिंग सेट पर पहुंच चुकी हैं. मिड-डे के मुताबिक दीपिका इन दिनों 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं. 21 और 22 अप्रैल को उन्होंने और शाहरुख ने फिल्म का इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट किया. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टाइलिश फाइट सीक्वेंस है, जिसमें दीपिका फुल व्हाइट कॉस्ट्यूम में नज़र आएंगी. शाहरुख और दीपिका इसमें आठ ट्रेंड इंटरनेशनल फाइटर्स के साथ हैंड टु हैंड कॉम्बैट और तलवारबाज़ी करते नज़र आएंगे. हम याद दिला दें कि ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'रिटर्न ऑफ द जंगल' का टीज़र रिलीज़
एनिमेटेड फीचर फिल्म 'रिटर्न ऑफ द जंगल' का टीज़र आया है. टीज़र कलरफुल और मज़ेदार है. ये कुछ बच्चों की दोस्ती की कहानी है. वो आए दिन किसी नई मुसीबत में पड़ते हैं. मगर मिल-जुलकर उसे सुलझा लेते हैं. एक बुजुर्ग उन्हें पंचतंत्र की कहानियां सुनाते हैं, जिनमें जीवन के सबक होते हैं. वैभव कुमारेश के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कान फेस्टिवल में भी स्क्रीन की गई थी. भारतीय सिनेमाघरों में ये 29 मई को रिलीज़ होगी.
# 13 अगस्त 2027 को आएगी कार्तिक की 'कैप्टन इंडिया'
डायरेक्टर शिमित अमीन और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग भी अभी शुरू नहीं हुई है. और इसकी रिलीज़ डेट आ गई है. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श की X पोस्ट के मुताबिक ये फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज़ होगी. ये सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. मिड-डे के मुताबिक इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत और मोरक्को में शूट होगा.
# कार्तिक की 'नागज़िला' में अनन्या पांडे की एंट्री
कार्तिक आर्यन की 'नागज़िला', इसके कॉन्टेंट, स्केल और रिलीज़ डेट से जुड़े अपडेट्स हमेशा आए. मगर फिल्म की फीमेल कास्ट से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसमें कार्तिक के ऑपोजिट अनन्या पांडे नज़र आएंगी. हालांकि अभी इस बारे में मेकर्स का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. मृगदीप सिंह लाम्बा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 12 फरवरी 2027 को रिलीज़ होगी.
वीडियो: फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के मेकर्स पर प्रोड्यूसर सुभाष काले ने क्या आरोप लगाए?

