The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kartik Aaryan replies on being called replacement star after Hera Pheri 3 casting

'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने पर कार्तिक आर्यन का करारा जवाब

अक्षय की जगह कास्ट किए जाने पर कार्तिक आर्यन को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहा जाने लगा था, इस पर उनका जवाब सुनिए.

Advertisement
akshay kumar, kartik aaryan
'फिर हेरा फेरी' के एक सीन में अक्षय कुमार. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान कार्तिक आर्यन.
pic
श्वेतांक
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 05:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Hera Pheri 3 में Akshay Kumar की जगह Kartik Aaryan काम कर रहे हैं. जब से ये खबर आई है, तब से पब्लिक थोड़ी नाखुश चल रही है. लोगों का कहना है कि उस फिल्म में अक्षय की कमी खलेगी. 'भूल भुलैया 2' में जब कार्तिक को कास्ट किया गया, तब भी जनता का यही रिएक्शन था. हालांकि 'हेरा फेरी 3' वाली खबर के बाद से कार्तिक ऊपर मीम्स बन रहे हैं. उन्हें replacement star कहकर बुलाया जा रहा है. हालिया इंटरव्यू में कार्तिक ने इस विषय में बात की है. और इस पूरे विवाद पर उनका जवाब काफी सैवेज है.

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'फ्रेडी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कार्तिक ने एक डेंटिस्ट का रोल किया है. ऐसा डेंटिस्ट जो किलर भी है. इसी सिलसिले में कार्तिक सिद्धार्थ कनन से बात कर रहे थे. सिद्धार्थ ने कहा कि जिस तरह से वो फिल्मों में एक्टर्स को रिप्लेस कर रहे हैं, जल्द ही वो 'मिशन इमपॉसिबल' फ्रैंचाइज़ में टॉम क्रूज़ को भी रिप्लेस कर देंगे. इसके अलावा सिद्धार्थ ने उन्हें तमाम मीम्स भी दिखाए, जो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. कार्तिक ने कहा कि ये सारे मीम्स उन्होंने देख रखे हैं. और उन पर खूब हंसे भी.

'रिप्लेसमेंट स्टार' बुलाए जाने पर कार्तिक ने कहा-

Image embed

अक्षय कुमार ने पिछले दिनों खुद इस खबर की पुष्टि की थी कि अब वो 'हेरा फेरी 3' में काम नहीं कर रहे हैं. अक्षय ने कहा था कि वो फिल्म के स्क्रीन-प्लेस से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए वो ये फिल्म नहीं कर रहे हैं. और इस बात का उन्हें भी बहुत अफसोस है. अक्षय 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइज़ में राजू का किरदार निभाते हैं.

Image embed

कार्तिक ने भले उन्हें 'हेरा फेरी 3' में रिप्लेस किया है. मगर वो फिल्म में अक्षय का राजू वाला नहीं, बल्कि कोई अन्य किरदार निभाएंगे. इस बात सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. सुनील ने ये भी कहा था कि वो शॉक्ड हैं कि अक्षय 'हेरा फेरी 3' में काम नहीं कर रहे. फिलहाल 'हेरा फेरी 3' की सिर्फ चर्चा चल रही है. फिल्म पर काम कब तक शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है.

कार्तिक आर्यन आने वाले दिनों में 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे. इसमें वो आलिया फर्निचरवाला के साथ काम कर रहे हैं. ये फिल्म 2 दिसंबर को सीधे डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाना है. इसके बाद कार्तिक 'अला वैकुंठपुरमुलो' के हिंदी रीमेक 'शहज़ादा' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का टीज़र आ चुका है. मगर उसे वैसे रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी. इसके अलावा कार्तिक हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली 'कैप्टन इंडिया', 'सत्य प्रेम की कथा' और कबीर खान के डायरेक्शन में बनने वाली एक फिल्म कर रहे हैं. 

वीडियो देखें: कार्तिक आर्यन की कॉमेडी फिल्म प्यार का पंचनामा के तीसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट आया

Advertisement

Advertisement

()