अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ग्लोबली 800 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है.
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
Allu Arjun की Pushpa 2 को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है. यही वजह से कि सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने ग्लोबली करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' किरदार को तो पसंद किया ही जा रहा है. साथ में Fahadh Fassil के रोल भंवर सिंह शेखावत की भी चर्चा है. फहद के इसी किरदार की वजह से अब करणी सेना की तरफ से मेकर्स को धमकी भी मिली है.
दरअसल, करणी सेना के राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कहा है कि 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने शेखावत समाज और क्षत्रियों का अपमान किया है. इस वीडियो में राज कहते हैं -
''हाल ही में 'पुष्पा 2' नाम की एक फिल्म आई है. इस फिल्म में एक बार फिर क्षत्रिय समाज का घोर अपमान किया गया है. शेखावत जो जाति है, क्षत्रिय समाज की, उसको निम्न स्तर पर चित्रित किया गया. विचारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर ये फिल्म इंडस्ट्री वाले सालों से क्षत्रियों को बदनाम करते आए हैं. फिल्म निर्माता ये बात ध्यान से सुन लें कि जल्दी से जल्दी ये जो शेखावत शब्द का प्रयोग किया है उसे हटाएं. वरना करणी सेना घर में घुस के ठुकाई भी करेगी और आवश्यकता पड़ी तो किसी भी हद तक ये करणी सेना जाएगी.''
इस वीडियो में राज शेखावत ने पुष्पा 2 के मेकर्स को धमकी दी है.
हालांकि राज शेखावत के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी इस बात को व्यर्थ बताया है. उनका कहना है कि ऐसी बातें करके राज शेखावत खुद अपना मज़ाक उड़वा रहे हैं. कुछ ने ये भी कहा है कि अगर इस हिसाब से देखा जाए तो कभी कोई फिल्म ही ना बन पाए. कुछ ने ये भी कहा कि ये सब फालतू की बकवास है. बस अटेंशन पाने का तरीका है.
रिएक्शन्स.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि करणी सेना ने किसी फिल्म से आपत्ति जताई हो. इससे पहले 'पद्मावत', 'जोधा अकबर', 'लक्ष्मी', 'मर्णिकर्णिका', सलमान की 'वीर' जैसी फिल्मों और 'तांडव' जैसी वेब सीरीज़ को लेकर भी करणी सेना तरह-तरह के बयान और धमकियां देती आई है. हालांकि कुछ मामलों में मेकर्स को अपनी फिल्मों में कुछ बदलाव करने पड़े. जैसे - 'पद्मावत' का नाम बदला गया. अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी' में भी कुछ बदलाव करने पड़े.
ख़ैर, 'पुष्पा 2' की बात करें तो ये फिल्म चार दिनों में भयंकर कमाई कर चुकी है. इसने पिछली आई कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. फिल्म ऐसी ही कमाई करती रही तो ये जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. हमने 'पुष्पा 2' का रिव्यू किया है. साथ ही इसकी कमाई को लेकर डीटेल्ड कॉपी भी की है. तो चाहें तो उनके वीडियोज़ हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं.
वीडियो: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने किन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है?