The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • kareena kapoor khan signs biggest pan india film, allotted bulk dates for this movie

करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रही हैं करीना कपूर!

दावा किया जा रहा है कि ये Mahesh Babu, S. S. Rajamouli की SSMB 29 का हिस्सा हो सकती हैं.

Advertisement
pic
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 11:30 AM IST)
kareena kapoor Khan
खबर थी कि करीना कपूर, यश की 'टॉक्सिक' में नज़र आ सकती हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kareena Kapoor Khan की पिछली रिलीज़ फिल्म The Buckingham Murders है. जो अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. अब खबर आई है कि करीना अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रही हैं. ये उनके 25 साल के करियर में सबसे बड़े बजट वाली फिल्म बताई जा रही है. जिसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा. कौन सी हो सकती है ये फिल्म आइए बताते हैं.

पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर को पिछले 9 महीनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए हैं. जिनमें से उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्मों को हां कहा है. आने वाले दो सालों में ये फिल्म पर्दे पर उतारी जा सकती है. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी. जिसमें बताया,

''करीना को जो रोल ऑफर किया गया है वो ऐसा है जैसा उन्होंने कभी नहीं निभाया होगा. इस फिल्म के डायरेक्टर भी ग्लोबली पॉपुलर हैं. करीना ने फिल्म को हां कह दिया है.''

सोर्स ने आगे बताया कि फिल्म के लिए डायरेक्टर का विजन देखकर करीना ने फिल्म को हां कहा है. सोर्स का कहना है,

''अधिकतर करीना कपूर किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने में कुछ समय लेती हैं. मगर इस रोल के लिए वो बहुत उत्साहित हैं. नरेशन सुनते ही करीना ने इसे हां कर दिया. उन्हें डायरेक्टर का विजन और फिल्म का कॉन्सेप्ट दोनों ही पसंद आया. करीना अब इस फिल्म के फ्लोर पर आने का इंतज़ार कर रही हैं.''

पिछले दिनों जब यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अनाउंस हुई थी तब खबरें चलीं कि करीना इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं. हालांकि बाद में पता चला कि करीना की जगह फिल्म में नजनतारा नज़र आएंगी. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करीना कपूर खान की अगली पैन इंडिया फिल्म या तो प्रभास के साथ हो सकती है या महेश बाबू के साथ.

123 तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक करीना महेश बाबू और राजामौली की SSMB 29 का हिस्सा हो सकती हैं. जंगल अडवेंचर पर बनी इस फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ रुपए है. कई दिनों से इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम भी चल रहा है. इसे लेकर कई तरह की ट्रेनिंग भी हो रही है. प्लस राजामौली वो डायरेक्टर भी हैं. जिन्हें ग्लोबली खूब पहचान मिली है. हो सकता है करीना, महेश बाबू की इस फिल्म में कोई ज़रूरी किरदार निभा सकती हैं.

कई लोग ये अनुमान भी लगा रहे हैं कि करीना, प्रभास के साथ भी अगली फिल्म कर सकती हैं. वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में नज़र आ सकती हैं. हालांकि इन सभी पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. ना ही किसी तरह की अनाउंसेंट हुई है. इसलिए लल्लनटॉप इन खबरों की पुष्टि नहीं करता.

रिपोर्ट्स हैं कि करीना ने साल 2025 की ज़्यादातर डेट्स इन पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स को दिया है. अगले साल जनवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. जिसके बाद 2026 तक इसे स्क्रीन पर उतारा जा सकता है. खबरें ये भी हैं कि इस पिक्चर में इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों को कास्ट किया जा सकता है. इस पैन इंडिया फिल्म से पहले करीना, मेघना गुलज़ार के साथ एक फिल्म करने वाली हैं. जिसमें वो पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगी. इससे पहले इस दिवाली उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज़ के लिए तैयार है. 

वीडियो: फिल्म रिव्यू- कैसी है तबू, करीना कपूर खान और कृति सैनन की फ़िल्म क्रू?

Advertisement

Advertisement

()