The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Karan Johar wanted Shahrukh Khan to wear a skirt for a film, he rejected the Idea

"करण जौहर मुझे पूरी फिल्म में स्कर्ट पहनाना चाहते थे, तब मुझे लगा बॉलीवुड छोड़ देना चाहिए"

Shahrukh Khan, WAVES Summit 2025 में पहुंचे थे. Karan Johar के सवाल पर बोले शाहरुख, जब भी ख़राब फिल्म बनाता हूं, लगता है करोड़ों लोगों को निराश कर दिया.

Advertisement
Karan Johar, Shahrukh Khan
शाहरुख और करण का आखिरी फिल्म है 'ब्रह्मास्त्र'. करण इसके प्रोड्यूसर थे.
pic
अंकिता जोशी
1 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan, Akshay Kumar, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Karan Johar और Deepika Padukone समेत कई स्टार्स आज मुंबई में हुए WAVES Summit 2025 में पहुंचे थे. यहीं पर एक पैनल डिस्कशन में शाहरुख और दीपिका ने हिस्सा लिया. करण इस डिस्कशन के मॉडरेटर थे. इस बातचीत के दौरान एक ऐसी फिल्म का ज़िक्र छिड़ गया, जिसकी स्क्रिप्ट सुनने के बाद शाहरुख ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था. शाहरुख ने ये पूरा वाकया सुनाया. करण से बातचीत में दोनों एक्टर्स ने अपने करियर से जुड़े किस्से सुनाए. शाहरुख ने बताया कि जब उनकी फिल्में चलती नहीं थीं, तब वो ख़ुद को असफल महसूस करते थे. शाहरुख से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें लगा कि वो बॉलीवुड छोड़ दें? जवाब में शाहरुख ने कहा,

Embed

Embed

बॉलीवुड छोड़ने के विचार के बारे में शाहरुख ने करण जौहर की एक स्क्रिप्ट का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा,

Embed

करण ने खुद को डिफेंड करते हुए कहा कि वो किरदार ही ऐसा था. इसीलिए स्कर्ट पहनाना ज़रूरी था. करण की इस बात पर शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा,

Embed

शाहरुख खान और करण जौहर कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में दोनों एक साथ स्क्रीन पर नज़र आए. फिर 'कुछ कुछ होता है' से करण ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. उसके बाद 'कभी खुशी कभी ग़म', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माय नेम इज़ ख़ान' में भी करण ने उन्हें डायरेक्ट किया. दोनों ने आखिरी बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम किया था. करण इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और शाहरुख ने फिल्म में कैमियो किया था.

वीडियो: पहलगाम हमले के बाद Shahrukh Khan का पुराना वीडियो क्यों वायरल है?

Advertisement

Advertisement

()