The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान को लेकर धुआं उड़ाने वाली एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं करण जौहर!

करण जौहर चाहते हैं कि वो ऐसी फिल्म बनाएं, जिसके जैसे एक्शन शाहरुख के फैन्स ने पहले किसी फिल्म में नहीं देखा हो.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:39 PM IST)
shahrukh khan, karan johar,
एक मौके पर शाहरुख खान के साथ करण जौहर. दूसरी तरफ 'जवान' के एक सीन में शाहरुख.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan ने तय किया है कि वो अगले कुछ समय तक सिर्फ एक्शन फिल्मों में काम करेंगे. क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में Pathaan और Jawan रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर रही हैं. चार साल के ब्रेक के बाद उनकी इकलौती फिल्म, जो एक्शन बेस्ड नहीं है, वो है Dunki. उसके बाद वो Tiger Vs Pathaan कर रहे हैं. फिर Suhana Khan के साथ एक थ्रिलर फिल्म. Atlee ने भी शाहरुख और Thalapathy Vijay को लेकर फिल्म बनाने की खबरों को कंफर्म कर दिया. अब खबर आ रही है कि Karan Johar भी शाहरुख खान को लेकर एक धुआं उड़ाने वाली एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं.

शाहरुख खान और करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' में पहली बार साथ काम किया. उसके बाद से इन लोगों ने 'कभी खुशी कभी ग़म' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में काम किया. इन दोनों की एक साथ आखिरी फिल्म थी 'माय नेम इज़ खान'. शाहरुख खान ने 'ऐ दिल है मुश्किल' में कैमियो भी किया था. अब ये लोग फुल फ्लेज्ड तरीके से एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. करण जौहर ने आज तक कोई एक्शन फिल्म नहीं बनाई है. हालांकि वो इस तरह की फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रह चुके हैं. आने वाले दिनों में उनके प्रोडक्शन में बनी 'योद्धा' आ रही है. इसके अलावा वो सलमान खान के साथ भी एक एक्शन फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं. मगर शाहरुख को लेकर वो बतौर डायरेक्टर एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं.

ज़ूम ने करण जौहर के एक करीबी दोस्त के हवाले से बताया कि करण जौहर, शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. प्रॉब्लम बस ये है कि वो एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसके जैसा एक्शन पहले किसी फिल्म में देखने को नहीं मिला हो. ताकि वो फिल्म शाहरुख के फैन्स को भी फ्रेश लगे. खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ रणवीर सिंह भी नज़र आ सकते हैं.  

हालांकि करण जौहर ने अब तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि वो अपने करियर में सिर्फ लव स्टोरी वाली फिल्में ही बनाते रहना नहीं चाहते. वो अन्य जॉनर की फिल्मों में भी हाथ आज़माना चाहते हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि वो एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. और इस बारे में शाहरुख खान से भी बात कर चुके हैं. ये फिल्म कब तक मटीरियलाइज़ होती है, ये देखना बाकी रहेगा. इन दिनों शाहरुख खान, सलमान खान की 'टाइगर 3' में कैमियो में नज़र आ रहे हैं. 

Advertisement

Advertisement

()