The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Karan Johar takes a dig at bollywood Paid PR tactics | Jhanvi Kapoor, Shanaya Kapoor

"आज कल बॉलीवुड में सब पेड PR कर रहे हैं", जान्हवी-शनाया पर क्या बोल गए करण जौहर!

करण जौहर ने बॉलीवुड के पेड PR ट्रेंड पर उठाए सवाल. ये भी कबूला कि वो ख़ुद भी ऐसा करते हैं.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:56 PM IST)
Jhanvi Kapoor, Karan Johar, Shanya Kapoor
करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मेथड मार्केटिंग और पेड PR के बारे में खुल कर बात की. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वो ये बात सिर्फ जाह्नवी और शनाया के लिए नहीं कह रहे. इसमें सब शामिल.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Karan Johar ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में Jhanvi Kapoor और Shanaya Kapoor से जुड़े Paid Publicity वाले मामले में क्सया कहा? क्या Shahrukh Khan की King और Ajay Devgn की Golmaal 5 के बीच Clash होने वाला है? क्या Thalapathy Vijay की Jana Nayagan के चलते Yash की Toxic एक बार फिर postpone हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

# "बॉलीवुड में अब पेड PR बंद हो जाना चाहिए"

करण जौहर को नेपो किड्स का गॉडफादर कहा जाता है. मगर अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने जो कहा, वो उनकी इस इमेज के बिल्कुल उलट है. द वीक से चर्चा में ऑडियंस में से किसी ने उनसे जान्हवी कपूर और शनाया कपूर का ज़िक्र करते हुए पेड पब्लिसिटी पर सवाल पूछा. जवाब में करण जौहर ने कहा- 

"मुझे लगता है कि अब बॉलीवुड को PR  बंद कर देना चाहिए, और अपने काम को बोलने देना चाहिए. ये बहुत बेहतर होगा. दुर्भागयवश आज कल जितना भी PR हो रहा है, सब पेड PR है. अगर आपको कहलवाना है कि आप अच्छे लग रहे हैं, तो आपको पे करना होगा. अगर आप खहते हैं कि लोग आपको इस प्लैनेट का बेस्ट एक्टर कहें, तो आपको पैसे देने होंगे. अब तो समझ ही नहीं आता कि असल में कोई चीज़ अच्छी है, या वो मेथड मार्केटिंग है. मैं क्या कहूं, कभी-कभी मैं भी ऐसा करता हूं. मगर मैं ये बात सिर्फ उन लोगों के बारे में नहीं कह रहा हूं, जिनका आपने नाम लिया. ये बात मैं सबके लिए कह रहा हूं."

# पार्क चान-वूक की फिल्म में मैथ्यू मैकॉनहे-पेड्रो पास्कल

साउथ कोरियन फिल्ममेकर पार्क चान-वूक एक बड़े बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं. टाइटल है 'दी ब्रिगेड्स ऑफ रैटलक्रीक'. डेडलाइन के मुताबिक इसमें ऑस्कर विनिंग एक्टर मैथ्यू मैकॉनहे, पेड्रो पास्कल और ऑस्टिन बटलर लीड रोल्स में हैं. ये रिवेंज बेस्ड स्टोरी है जिसमें एक्शन के साथ इमोशन का भी भरपूर मिक्सचर भी रहेगा.

# ऊटी में चल रही 'गोलमाल 5' की शूटिंग

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' की शूटिंग इन दिनों ऊटी में चल रही है. 27 अप्रैल यानी आज अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की BTS तस्वीरें शेयर कीं. इनमें टीम 'गोलमाल' फिल्म की आइकॉनिक फाइव सीटर बाइक के साथ खड़ी नज़र आ रही है. कैप्शन में अजय ने लिखा- "इस बार सवारी बड़ी है. और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा." फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी हैं. अक्षय कुमार इसमें स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएंगे.

# भिड़ेंगे शाहरुख-अजय, 31 दिसंबर को आएगी 'गोलमाल 5'!

शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 18 दिसंबर को आ रही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' से तो इसकी कॉम्पीटिशन होगी ही, मगर हॉलीवुड के साथ एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म भी 'किंग' से भिड़ने आ रही है. और वो है अजय देवगन की 'गोलमाल 5'. रोहित शेट्टी ने अभी ऑफिशियली इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. मगर ख़बरें हैं कि वो इसे 31 दिसंबर को लाएंगे. यदि ऐसा हुआ, तो अजय और शाहरुख की ये पहली टक्कर नहीं होगी. साल 2012 में अजय की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख की 'जब तक है जान' एक ही दिन रिलीज़ हुई थीं. दोनों के बीच स्क्रीन्स की भयानक मारामारी हुई थी. अजय देवगन ने YRF के खिलाफ़ शिकायत भी की थी. मामले ने काफ़ी तूल पकड़ लिया था. अब एक बार फिर वैसा ही समीकरण बन रहा है. ट्रेड ने हॉलीवुड फिल्मों से तो 'किंग' तो सेफ़ बताया है. मगर 'गोलमाल 5' की रीकॉल वैल्यू तगड़ी है. और इस टाइम स्लॉट में कॉमिक जॉनर की ये इकलौती फिल्म है. अब देखना ये है, कि टिकट खिड़की पर किसका जादू चलता है.

# बुरी उलझी यश की 'टॉक्सिक', 4 जून को भी नहीं आएगी?

यश की 'टॉक्सिक' के रिलीज़ पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराते नज़र आ रहे हैं. 19 मार्च से टाल कर इसे 4 जून को रिलीज़ करने की घोषणा हुई थी. मगर अब ख़बर है कि 'टॉक्सिक' 4 जून को भी नहीं आ सकेगी. M9 न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक इस बार थलपति विजय की 'जन नायगन' 'टॉक्सिक' की राह का रोड़ा बनी है. KVN प्रोडक्शंस 'जन नायगन' पहले रिलीज़ करना चाहती है. मगर इसके पेच ऐसे उलझे हैं, कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे. तमिलनाडु में असेम्बली इलेक्शंस के बाद अब मेकर्स पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स के बारे में क्लैरिटी मिलने का इतंज़ार कर रहे हैं. वो 'जन नायगन' को मई के अंत तक रिलीज़ करना चाहते हैं. और फिर उसी के मुताबिक 'टॉक्सिक' का रिलीज़ प्लान किया जाएगा. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, "मई एंड में जन नायगन आएगी, तो चंद दिन बाद टॉक्सिक का आना मुश्किल है." हालांकि अभी इस बारे में यश या KVN प्रोडक्शंस की तरफ़ से कोई स्टटमेंट नहीं आया है.

# अक्षय के साथ एक और कॉमेडी फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन

'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद प्रियदर्शन अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म बनाएंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये भी प्रियदर्शन स्टाइल की फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी. और अक्षय इसका पेपर वर्क भी कर चुके हैं. इसे टिप्स फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है.

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement

Advertisement

()