लात मारना चाहता हूं... कहने वाले क्रिटिक को करण जौहर का करारा जवाब
Karan Johar ने कहा लोग ये नहीं समझते कि वो जिसके बारे में लिख रहे हैं वो भी किसी के बच्चे हैं.
.webp?width=210)
Karan Johar के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म Nadaaniyan, 07 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म से Saif Ali Khan, Amrita Singh के बेटे Ibrahim Ali Khan ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया. मूवी में उनके अपोज़िट Boney Kapoor, Sridevi की बेटी Khushi Kapoor भी हैं. जनता को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई. इस फिल्म को बहुत खराब रिव्यूज़ मिले. जनता और क्रिटिक्स, दोनों ने मिलकर मेकर्स को बहुत सुनाया. कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर इब्राहिम और खुशी कपूर को जमकर ट्रोल भी किया. भद्दे मज़ाक किए. आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. अब करण जौहर ने इन ट्रोल्स को जवाब दिया है.
'नादानियां' करण जौहर के Dharmatic Entertainment के बैनर तले बनी फिल्म है. इसकी रिलीज़ के बाद आम जनता के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की बुराई की. एक्टिंग, स्टोरीलाइन, डायरेक्शन सभी को लेकर नेगेटिव कमेंट्स आए. एक पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के वक्त करण जौहर ने 'नादानियां' को मिले ऐसे ही नेगेटिव रिव्यूज़ पर बात की. कहा,
करण जौहर ने आगे कहा कि आज कल लोग बोलने से पहले सोचते नहीं. उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वो जिसे टार्गेट कर रहे हैं, वो भी किसी के बच्चे हैं. करण बोले,
करण जौहर से पहले हंसल मेहता, विक्रम भट्ट और सोनू सूद ने भी इब्राहिम और खुशी कपूर की ट्रोलिंग का विरोध किया था. कहा था कि लोगों को उनकी एक्टिंग को लेकर बातें करनी चाहिए. मगर उन्हें ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए.ये उन जैसे यंग एक्टर्स के लिए किसी सदमे जैसा है. जिसका असर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है. 'नादानिया' की बात करें तो इस फिल्म को शौनय गौतम ने डायरेक्ट किया था. यहां कास्ट में इब्राहिम और खुशी के साथ सुनील शेट्टी, दिया मिर्ज़ा, महिमा चौधरी और जुगल हंसराज जैसे एक्टर्स भी थे. 'नादानियां' के बाद इब्राहिम की अगली रिलीज़ 'सरज़मीं' है. इस फिल्म को कायोज़े ईरानी ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: अर्जुन कपूर ने वरुण धवन की Short Film देख करण जौहर हंसने लगे

.webp?width=60)

