एक्टर्स 35 करोड़ की फीस मांगते हैं, 3.5 करोड़ की ओपनिंग भी नहीं दे पाते: करण जौहर
Karan Johar ने कहा, हिंदी सिनेमा में 10 ही एक्टर्स ढंग के हैं. वो भी सूरज, चांद और धरती की डिमांड करते हैं.

कोरोना काल के बाद से थिएटर्स में जाने वाली जनता एक अलग तरह के कंटेंट को देखना चाह रही है. तभी तो पिछले साल आई Shahrukh Khan की Jawan, Pathaan हो या Ranbir Kapoor की Animal. दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. फिर इस साल आई Prabhas की Kalki 2898 AD भी बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. मगर कई फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें बनाने में तो करोड़ों खर्च होते हैं मगर पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चलती. ऐसी ही फिल्मों के लिए एक्टर्स की फीस को लेकर कई दिनों से बहस चल रही है. कई मेकर्स का कहना है कि फिल्म का बजट एक्टर्स की फीस की वजह से काफी बढ़ जाता है. अब इन सारी बहस पर Karan Johar ने भी बयान दिया है.
पत्रकार Faye D’Souza के यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में करण ने कहा,
करण ने आगे कहा,
करण ने कहा,
करण ने आगे जोड़ा,
ख़ैर, करण पहले फिल्म मेकर नहीं हैं जिन्होंने एक्टर्स और उनकी फीस को लेकर बात की है. इससे पहले टी-सीरीज़ वाल भूषण कुमार ने कहा था कि एक्टर्स को मार्केट देखकर उस हिसाब से पैसे मांगने चाहिए. वरना मेकर्स को करोड़ों का घाटा होता है. इसलिए अब बतौर प्रोड्यूसर वो उन एक्टर्स के साथ काम ही नहीं करते जो बहुत हाई फीस की डिमांड करते हों.
वीडियो: बैठकी: कार्तिक आर्यन ने अपनी 4 करोड़ की कार, बॉलीवुड में दोस्ती, करण जौहर, पर क्या बताया?

.webp?width=60)

