The Lallantop
Advertisement

'मार्को' के डायरेक्टर संग सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाएंगे करण जौहर

Marco मलयालम सिनेमा की वो फिल्म थी जिसकी तुलना Ranbir Kapoor की Animal से किया गया.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:25 PM IST)
karan johar Dharma Productions signs Haneef Adeni
करण जौहर की इस अगली फिल्म का नाम फिलहाल नहीं तय हुआ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों एक्शन फिल्मों का बोलबाला है. हर दूसरा फिल्ममेकर अपनी फिल्म में ऐसे धाकड़ एक्शन्स रखना चाहता है, जिसकी चर्चा हो. जिसका थिएट्रिकल एक्सपीरिएंस लेने जनता थिएटर में जाए. इसी फैशन को फॉलो करते हुए Karan Johar के Dharma Productions ने मलयालम सिनेमा के बहुत फेमस डायरेक्टर Haneef Adeni संग कोलैबरेट किया है. हनीफ वही हैं जिन्होंने पिछले साल आई Marco डायरेक्ट की थी.

'मार्को' वही फिल्म है जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज़ हुई थी. उसी वक्त एटली और वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' भी रिलीज़ हुई थी. मगर ये फिल्म बुरी तरह पिटी. थिएटर्स में कोई जनता नहीं पहुंची तो थिएटर वालों ने 'मार्को' के शोज़ से इसे रिप्लेस कर दिया. फिर 'मार्को' की खूब चर्चा होने लगी. इस फिल्म को देखने जनता थिएटर पहुंचने लगी. उन्नी कृष्णनन की इस पिक्चर की तुलना रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होने लगी.

वर्ल्ड वाइड इसने बढ़िया कमाई की. ये A रेटेड सर्टिफिकेट पाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी जिसने 100 करोड़ रुपये कमाए. इसी फिल्म के बाद हनीफ के डायरेक्शन का बज़ बना. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हनीफ को चुना है. ये एक फुल-फ्लेज्ड एक्शन-थ्रिलर, मार-धाड़ और खून-खराबे वाली फिल्म होने वाली है.

रिपोर्ट्स ये भी हैं कि हनीफ का ये पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ और भी कई भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी. हालांकि इस फिल्म का नाम क्या होगा, इसका प्लॉट क्या होगा, कास्ट क्या होगी इस पर अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. मगर इतना तय है कि इस साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट पर काम चालू हो जाएगा.

हनीफ इससे पहले The Great Father और Mikhael नाम की फिल्म बना चुके हैं. जिसके बाद उनकी 'मार्को' को ठीक-ठाक पॉपुलैरिटी मिली. उधर धर्मा प्रोडक्शन की बात करें तो इस बैनर तले बनी फिल्म Kesari Chapter 2 आने वाली है. जिसमें Akshay Kumar, R. Madhavan, और Ananya Panday होंगे. इसके अलावा इस साल 'धड़क 2' भी रिलीज़ होने वाली है. जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे.

वीडियो: रिलीज के चौथे हफ्ते क्यों बढ़ रही मार्को की कमाई?

Advertisement

Advertisement

()