The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Karan Johar- Dharma Production and Ayan Mukerji split over Brahmastra 2 and 3 details here

अयान मुखर्जी ने करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन क्यों छोड़ दिया?

अयान ने करण जौहर को बिना बताए ही 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी थी. मगर अलगाव की असल वजह कुछ और है.

Advertisement
karan johar, ayan mukerji, brahmasta, war 2,
अयान मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले ही 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की रिलीज़ डेट अनाउंस की थी.
pic
मेघना
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 06:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ayan Mukerji. 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर. ये सारी ही फिल्में Karan Johar की Dharma Production में बनीं. लेकिन अब खबर आ रही है कि अयान ने धर्मा छोड़ दिया है. उनके और करण जौहर के बीच कुछ अनबन हो गई है. जिसकी वजह से ये अलगाव हुआ बताया जा रहा है.

पिछले हफ्ते ही अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की रिलीज़ डेट अनाउंस की थी. लेकिन इस पूरे अनाउंसमेंट में कहीं भी करण जौहर या उनके प्रोडक्शन हाउस का ज़िक्र नहीं था. जबकि 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट को धर्मा ने ही प्रोड्यूस किया था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 को अब धर्मा नहीं कोई और स्टूडियो प्रोड्यूस करेगा. उसी रिपोर्ट के मुताबिक अयान ने करण जौहर को बिना बताए ही 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की अनाउंसमेंट कर दी थी.

Image embed

अयान ने ‘ब्रह्मास्त्र’ वाले पोस्ट में ही एक नई फिल्म डायरेक्ट करने की बात बताई थी. जो कि यशराज प्रोडक्शन की ‘वॉर 2’ बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक करण को अयान की ये बात ठीक नहीं लगी. यही अयान और करण जौहर के अलग होने की मुख्य वजह बताई जा रही है. हालांकि अभी खबरों में ही इनके अलग होने की बात कही जा रही है. करण या अयान ने इस बारे में ऑफिशियली अब तक कुछ नहीं कहा है. 

Image embed

अयान के धर्मा प्रोडक्शन से अलग होने की खबरों कुछ लोग गलत भी बता रहे हैं. अफवाह मानकर खारिज कर रहे हैं. करण और अयान के बीच कोई मनमुटाव नहीं हैं. दोनों ही पार्टीज़ से जुड़े एक शख्स ने अपना नाम ना बताए जाने की शर्त पर एचटी टाइम्स से कहा,

Image embed

बताया ये भी जा रहा था कि 'ब्रह्मास्त्र' के राइट्स अयान मुखर्जी के पास हैं. इसलिए वो किसी भी स्टूडियो के साथ जुड़कर ये फिल्म बना सकते हैं. अयान मुखर्जी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र 2' दिसंबर 2026 और 'ब्रह्मास्त्र 3' दिसंबर 2027 में रिलीज़ होगी.

वीडियो: ऋतिक रोशन और वॉर 2 से अयान मुखर्जी का नाम जुड़ने पर टाइगर X पठान वाले फैंस क्यों खुश हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()