The Lallantop
Advertisement

बॉयकॉट बॉलीवुड पर कपिल शर्मा ने क्या कह दिया है?

ट्विटर पर हर दूसरे दिन ट्रेंड होने वाले बॉयकॉट बॉलीवुड पर कपिल शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 07:19 PM IST)
Kapil Sharma
कपिल शर्मा का शो जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी छोटी-बड़ी सारी खबरें एक साथ एक जगह चाहते हैं तो आप ठीक जगह लैंड हुए हैं. यहां आपको सिनेमा से जुड़ी सारी बड़ी खबरें मिल जाएंगी.  

# 'मिर्ज़ापुर 3' के सेट पर काम कर रहे वर्कर्स को नहीं मिली पेमेंट?

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी पर डेली वर्कर्स की पेमेंट रोकने का आरोप लगा था. जिस पर कंपनी ने बयान दिया है. एक्सेल की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया  कि फिलहाल कंपनी करीब सात प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. और किसी में भी नॉन पेमेंट वाली शिकायत नहीं आई है.

# बॉयकॉट बॉलीवुड पर कपिल शर्मा ने कही सटीक बात

ट्विटर पर हर दूसरे दिन ट्रेंड होने वाले बॉयकॉट बॉलीवुड पर कपिल शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कपिल ने कहा,

''मैं इतना इंटलैक्चुअल आदमी नहीं. मेरी अभी अपनी फिल्म आई नहीं है. पर ये ट्रेंड व्रेंड चलते रहते हैं. ये सब वक्त की बात होती है. सर, ये ट्विटर की दुनिया से मुझे दूर रखो. मैं बड़ी मुश्किल से निकला हूं.''

# नवाज़ की फिल्म 'हड्डी' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने अपनी अगली पिक्चर की अनाउंसमेंट कर दी. जिसका नाम होगा 'हड्डी'. अक्षत अजय शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है. 

मूवी आज से फ्लोर पर आ गई है. इसे 2023 में रिलीज़ किया जाएगा.

# 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'हिद: द फर्स्ट केस'

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. ये सेम नेम से आई तेलुगु फिल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. 

इसका रिव्यू आपको हमारे चैनल पर मिल जाएगा.

# प्रकाश झा की फिल्म 'मट्टो की साइकिल' का ट्रेलर आया

डायरेक्टर और एक्टर प्रकाश झा की फिल्म 'मट्टो की साइकिल' का ट्रेलर आ गया. गरीबी, लाचारी और बाप-बेटियों के रिश्ते को दिखाती ये फिल्म 16 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.  साल 2020 में इस फिल्म का प्रीमियर 25वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था.

# बिग बजट के कारण पोस्टपोन हुई टाइगर की 'स्क्रू-ढीला'?

रिपोर्ट्स आ रही थीं कि टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'स्क्रू-ढीला' को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. इसके पीछे फिल्म का बड़ा बजट बताया जा रहा था. लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म पर 2023 से काम शुरू किया जाएगा. अक्षय के साथ उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की वजह से 'स्क्रू-ढीला' की डेट्स को आगे बढ़ाया गया है.

Advertisement

Advertisement

()