The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kantara Chapter 1 story leaked, Rishab Shetty to portray fierce Naga Sadhu

'कांतारा: चैप्टर 1' की पूरी कहानी लीक हुई, ऋषभ शेट्टी ये तगड़ा रोल कर रहे हैं!

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' 02 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है. मेकर्स सितंबर के एंड से इसका प्रमोशन शुरू करेंगे.

Advertisement
rishab shetty, kantara chapter 1
'कांतारा: चैप्टर 1' की शूटिंग लगातार खिंचती रही.
pic
यमन
14 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 07:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2022 में आई Rishab Shetty की फिल्म Kantara एक सरप्राइज़ हिट साबित हुई. फिल्म ने देशभर से अच्छा पैसा बनाया. उसके बाद मेकर्स ने तय किया कि इसी यूनिवर्स में और भी फिल्में उतारी जाएं. फिर Kantara: Chapter 1 की अनाउंसमेंट होती है. ये पिछली फिल्म की प्रीक्वल है, यानी उससे पहली की घटनाओं को यहां जगह मिलेगी. अब खबर आई है कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी लीक हो गई है. अमेरिका की टिकट बुकिंग वेबसाइट Fandango ने फिल्म क्स सिनॉप्सिस पोस्ट किया. वहां लिखा था,

Embed

Embed

उस सिनॉप्सिस में ऋषभ शेट्टी के किरदार को लेकर डिटेल्स भी शेयर की गई. बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक नागा साधु के रोल में नज़र आएंगे. आगे बताया गया,

Embed

‘कांतारा: चैप्टर 1’ को पैन-इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है. हाल ही में फिल्म के एक्शन कोरियोग्राफर अर्जुन राज ने न्यूज़ 18 को दिए इंटरव्यू में फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा,

Embed

बता दें कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. मगर मेकर्स ने अभी तक इसका प्रमोशन शुरू नहीं किया. खबर ऐसी है कि 20 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में लॉन्च किया जाएगा. उसके बाद से ही प्रमोशन शुरू होंगे. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.    

वीडियो: 'कांतारा 2' का खुलासा: 50 करोड़ में बना जबरदस्त एक्शन सीन, 500 फाइटर्स और 3 हज़ार आर्टिस्ट्स शामिल

Advertisement

Advertisement

()