कंगना रनौत की 'धाकड़' और 'तेजस' ने प्रोड्यूसर्स का किया 129 करोड़ रुपए का नुकसान
Kangana Ranaut की नई फिल्म Tejas के मेकर्स को 70 परसेंट से ज़्यादा का घाटा हो गया.
.webp?width=210)
Kangana Ranaut की फिल्में नहीं चल रही हैं. उनकी आखिरी हिट फिल्म थी Manikarnika. जो कि 2019 में रिलीज़ हुई थी. उसके बाद से उन्होंने 'जजमेंटल है क्या', 'पंगा', 'थलैवी' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इनमें से किसी को क्लीन हिट नहीं कहा जा सकता. अभी उनकी Tejas रिलीज़ हुई थी. उस फिल्म की तो गत मत पूछिए. अगर नंबर्स के लिहाज से बात करें, तो कंगना की पिछली दो फिल्में 'धाकड़' और 'तेजस' से प्रोड्यूसर्स को 129 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.
'तेजस' को डेब्यूतांत सरवेश मेवाड़ा ने डायरेक्ट किया था. ये एरियल एक्शन फिल्म बताई गई. इस फिल्म को 70 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया था. मगर 'तेजस' ने देशभर से मात्र 4. 25 करोड़ रुपए की कमाई की. ये शायद इतिहास की चुनिंदा फिल्मों में गिनी जाएगी, कई थिएटर्स में जिसके एक भी टिकट नहीं बिके. ख़ैर, 4.25 करोड़ रुपए में से 1.91 करोड़ रुपए चले डिस्ट्रिब्यूटर्स को. प्रोड्यूसर को मिले 2.34 करोड़ रुपए. 'तेजस' के सैटेलाइट, म्यूज़िक और स्ट्रीमिंग राइट्स की कीमत 17 करोड़ रुपए के आसपास आंकी जा रही है. टोटल कलेक्शन पहुंच गया 19.34 करोड़ रुपए.
फिल्म के बजट 70 करोड़ रुपए में से 19.34 करोड़ घटाएंगे, तो बचेगा 50.66 करोड़ रुपए. यानी कंगना की 'तेजस' से प्रोड्यूसर्स को 50.66 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.
अब उनकी पिछली फिल्म 'धाकड़' का लेखा-जोखा समझते हैं.
'धाकड़' को 80 से 85 करोड़ रुपए में बनाया गया था. फिल्म ने दुनियाभर से मात्र 3.17 करोड़ रुपए कमाए. बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस की वजह से उस फिल्म के राइट्स भी औने-पौने दाम पर बिक गए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'धाकड़' के मेकर्स को इस फिल्म से 78.72 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. अगर 'तेजस' और 'धाकड़' से हुए नुकसान को जोड़ें, तो टोटल अमाउंट बनता है 129.38 करोड़ रुपए.
बताया जा रहा है कि कंगना का राजनीतिक झुकाव और रुझान इस तरह की खराब बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस की वजह हैं. लोग कंगना को रियल लाइफ में इतना देख-सुन लेते हैं कि उनकी फिल्मों में दिलचस्पी कम हो जाती है. इसके अलावा किसी फिल्म के ऊपर पूर्ण अधिकार भी कंगना के खिलाफ काम कर रहा है. अगर हर डायरेक्टर कंगना के मुताबिक फिल्म बनाएगा, तो ज़ाहिर तौर पर उसे अपने विज़न के साथ समझौता करना पड़ेगा. इसका असर फिल्म की क्वॉलिटी पर पड़ता है. आने वाले दिनों में कंगना 'एमरजेंसी' नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इसमें वो देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल कर रही हैं. इस फिल्म को भी कंगना ने खुद डायरेक्ट किया है.
वीडियो: कंगना रनौत की तेजस का नया रिकॉर्ड, एक भी टिकट नहीं बिकने पर मॉर्निंग शोज़ तक कैंसिल हुए

