''अब कभी पॉलिटिकल फिल्म नहीं बनाऊंगी, 'इमरजेंसी' बनाकर गलती कर दी'' - कंगना रनौत
Kangana Ranaut ने कहा, Emergency बनाने के बाद समझ आया लोग पॉलिटिकल फिल्में क्यों नहीं बनाते.

Kangana Ranaut हमेशा से ही अपने बयानों के लिए जानी जाती हैं. रिसेंटली उनकी फिल्म Emergency को लेकर हो-हल्ला कटा है. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के पहले से ही ये फिल्म लटकी हुई है. सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ-कुछ बदलाव और चेंजेस के साथ बहुत सारे कट्स भी बताए. कंगना कई बार इस फिल्म पर बात कर चुकी हैं. अब उन्होंने कहा कि 'इमरजेंसी' को डायरेक्ट करके उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. अब वो भविष्य में कभी भी कोई पॉलिटिकल फिल्म नहीं बनाएंगी.
'इमरजेंसी' कंगना की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है. इससे पहले उन्होंने Manikarnika: The Queen डायरेक्ट की थी. इसे लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज़ हुईं. पहले ये पिछले साल सितंबर में रिलीज़ होने वाली थी. मगर फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब तक कई बार फिल्म की रिलीज़ डेट को बदला जा चुका है. इसी सब पर बात करते हुए कंगना ने न्यूज़ 18 से कहा कि इन सभी चीज़ों से उन्होंने सीख ले ली है. कंगना ने कहा,
'इमरजेंसी' को बनाने से लेकर उसे बड़े पर्दे पर लाने तक के स्ट्रगल पर भी कंगना ने बात की. उन्होंने कहा,
उन्होंने कहा,
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म है. मूवी में कंगना ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया है. ज़ी स्टूडियो और Manikarnika Films प्रोडक्शन हाउस की ये पिक्चर फाइनली 17 जनवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. अब देखना होगा पिक्चर को जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
वीडियो: PM मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, इसी बीच कंगना रनौत का इंटरव्यू वायरल

.webp?width=60)

