The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kamal Haasan praises Shah Rukh Khan at Jawan Pre Release Event, calls him icon of love

शाहरुख ने जिनके लिए पहली बार तमिल बोली, उन कमल हासन ने उनके लिए कहा, "वो प्यार का प्रतीक हैं"

शाहरुख ने तमिल सिनेमा से रजनीकांत, कमल हासन, मणि रत्नम और संतोष सिवन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है.

Advertisement
pic
31 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 31 अगस्त 2023, 07:31 PM IST)
jawan pre release event kamal haasan shah rukh khan
कमल हासन और शाहरुख ने 'हे राम' में साथ काम किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Jawan की टीम ने फिल्म के लिए Pre-Release Event रखा. उसे ऑडियो लॉन्च का नाम भी दिया जा रहा था. हालांकि फिल्म का पूरा म्यूज़िक तो अभी भी बाहर नहीं आया है. बाहर आए हैं तो उस इवेंट से जुड़े कुछ वीडियोज़. जहां शाहरुख उस वाकये का ज़िक्र करते हैं, जब उन्होंने पहली बार किसी फिल्म के लिए तमिल बोली. वो कमल हासन की फिल्म थी. वर्चुअल तरीके से कमल हासन भी जुड़ते हैं. शाहरुख और ‘जवान’ की टीम के नाम संदेस देते हैं. शाहरुख को प्रेम का प्रतीक कहते हैं.       

कमल हासन ने ‘जवान’ की टीम को एड्रेस करते हुए टीम से कहा,  

‘जवान’ के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं, शाहरुख. मैं चाहता हूं कि ये ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़े. ऐसा सिर्फ आप ही कर सकते हैं. मैं एटली के लिए खुश हूं. जब एटली ने अपनी पहली फिल्म शुरू की, तब मैं वहां मौजूद था. वो कॉन्फिडेंट डायरेक्टर हैं. 

कमल ने आगे शाहरुख पर बात करना शुरू किया. उन्होंने कहा,    

बीते 30 सालों में शाहरुख प्रेम का प्रतीक बन चुके हैं. मुश्किल वक्त के बावजूद आपकी मुस्कान से हज़ारों चेहरे जगमगा जाते हैं. मेरा चेहरा भी उनमें से एक है. मैं चाहता हूं कि ये फिल्म कामयाब हो. मैं चाहता हूं कि आप कामयाब हों. जिस तरह मर्यादित ढंग से हर चीज़ का सामना करते हैं, वो वाकई प्रेरणादायक है. 

शाहरुख ने इस इवेंट के दौरान बताया कि उन्हें तमिल सिनेमा से प्यार कैसे हुआ. उन्होंने कहा कि देश की सबसे दमदार फिल्में तमिल सिनेमा से आ रही थीं. उन्होंने इस इंडस्ट्री में दो दोस्त बनाए – मणि रत्नम और संतोष सिवन. वो आगे कहते हैं कि उन्होंने कमल हासन के साथ ‘हे राम’ में काम किया. वो पहला और आखिरी मौका था जब उन्होंने किसी फिल्म के लिए तमिल बोली हो. वो आगे कहते हैं कि महान रजनीकांत उनके दोस्त बने. उनकी फिल्म ‘रा वन’ के लिए एक शॉट देने पहुंचे.   

‘जवान’ के इस इवेंट से आए स्पीचेज़ ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है. लोग दमादम शाहरुख, विजय सेतुपति की बातचीत शेयर कर रहे हैं. कैसे विजय ने बताया कि उन्हें एक लड़की पसंद थी जिसे शाहरुख पर क्रश था. तो उन्होंने फिल्म में विलन बनकर अपना बदला पूरा कर लिया है. फिर शाहरुख स्टेज पर चढ़ते हैं. कहते हैं कि मुझसे दुश्मनी निकाल लो. लेकिन मेरी लड़कियों (फैन्स) को छोड़ दो. यही हंसी-मज़ाक आगे भी चलता रहता है. 

बता दें कि 30 अगस्त को ‘जवान’ की टीम ने चेन्नई में प्री-लॉन्च इवेंट रखा था. उसके बाद टीम पहुंचेगी दुबई. वहां 31 अगस्त को बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर स्क्रीन किया जाएगा.  

वीडियो: जवान के म्यूज़िक लॉन्च इवेंट में जब शाहरुख खान पहुंचे तो उनका वेलकम कैसे हुआ?

Advertisement

Advertisement

()