ट्रेलर उस आदमी की फिल्म का जिसे आमिर खान भी 'सर' कहते हैं
कमल हासन की नई फिल्म 'विश्वरूपम 2' में ऐसा क्या है कि इसकी तारीफ हो रही है.
Advertisement

फिल्म में बुराई और अच्छाई के प्रतीक दो किरदारों में राहुल बोस और कमल हासन.
Quick AI Highlights
Click here to view more
साउथ और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की 2013 में आई 'विश्वरूपम/विश्वरूप' की सक्सेस के बाद फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने को तैयार है. 'विश्वरूपम 2/विश्वरूप 2' का ट्रेलर आज आ गया है. पिछली फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में वो बनी थी और 200 करोड़ से ज़्यादा कमा ले गई थी. 'विश्वरूपम 2' का बजट 120 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. इसमें कमल के अलावा राहुल बोस, पूजा कुमार, शेखर कपूर, वहीदा रहमान, जयदीप अहलावत, अनंत महादेवन और एंड्रिया जैसे एक्टर्स भी दिखने वाले हैं.
जानते हैं फिल्म की कुछ खास बातें:
#1. 'विश्वरूपम 2' एक स्पाई थ्रिलर है. इसमें कमल हासन रॉ एजेंट विश्वनाथ के किरदार में हैं. वो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए बहरूपिया भी बनते जाते हैं. राहुल बोस ने एक आतंकी संगठन के मुखिया का रोल किया है. फिल्म में सिर भारी कर देने वाला एक्शन देखने को मिलेगा. पहली 'विश्वरूपम' अमेरिका में सेट थी, ये वाली इंडिया में स्थित है.
#2. फिल्म को सेंसर बोर्ड के सामने थोड़ी दिक्कतें पेश आई थीं. सेंसर ने यूए सर्टिफिकेट के बाबत इसके हिंदी वर्जन में से 15-17 सीन काटने के लिए बोला था. उनका कहना था कि फिल्म का कुछ कंटेंट लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है. इसके कुछ डायलॉग और सीन हटाने की बात थी.
#3. ट्रेलर में कमल का कैरेक्टर एक डायलॉग बोलता है - "मुसलमान होना गुनाह नहीं है, पर आपके जैसे इंसान होना हराम है." हो सकता है फिल्म के इस तासीर वाले डायलॉग्स पर सेंसर बोर्ड की आपत्ति थी.
#4. साल 2013 में 'विश्वरूपम' आने के बाद ही फिल्म की सीक्वल पर काम शुरू होने लगा था. लेकिन जर्नी बड़ी लंबी हो गई. अगस्त 2015 में इसके रिलीज होने की बातें हो रही थीं लेकिन ये डेट आगे कर दी गई. फिर नवम्बर 2016 में रिलीज होने की बात उठी. लेकिन फिर प्रोजेक्ट होल्ड पर डाल दिया गया. कारण बताया गया कि कुछ आर्थिक दिक्कतें हैं और VFX का काम बाकी है.
#5. पिछले साल 2017 में नया मुद्दा आया कि 'विश्वरूपम 2' की शूटिंग तब तक शुरू नही होगी जब तक प्रोड्यूसर रविचंद्रन कमल को उनके बकाया 10 करोड़ नहीं दे देते. कमल ने ये भी बताया कि रविचंद्रन फिल्म के टेक्निकल क्रू की सैलरी भी नहीं दे पाए हैं. इस देरी को देखते हुए कमल फिल्म के सह-निर्माता बन गए. अब फाइनली 10 अगस्त को फिल्म लग रही है.
#6. 'विश्वरूपम 2' को खुद कमल हासन ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. हिंदी डायलॉग अतुल तिवारी ने लिखे हैं जिन्होंने 1994 में आई गोविंद निहलानी की 'द्रोहकाल' और विधु विनोद चोपड़ा की 'मिशन कश्मीर' (2000) से लेकर कमल की 'विश्वरूपम' और 'दसावतारम' के हिंदी डायलॉग्स भी लिखे हैं.
#7. इस फिल्म पहला शेड्यूल थाईलैंड में चला था. कुछ सीन बैंकॉक एयरबेस पर फिल्माए गए. फाइनल शूटिंग चेन्नई में बीते नवंबर से चली.
#8. रोहित शेट्टी 'विश्वरूपम 2 के हिंदी वर्जन को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रिलीज कर रहे हैं. तीन दिन पहले तक खबरें थीं कि आमिर खान और श्रुति हासन मिलकर इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे. वो तो हुआ न हुआ, लेकिन आमिर ने ट्वीट करके कमल को क्या संदेश दिया वो पढ़ेंः "डियर, कमल सर. विश्वरूपम 2 के लिए आपको और आपकी पूरी टीम को बधाई. पूरी शुभकामनाएं. आपके लिए हमेशा प्यार और आदर."
Also Read:
फिल्म चाहे किसी की भी होगी, देखने लोग सलमान के यहां ही जाएंगे!
अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे!
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का टीज़र आ गया है : रणवीर सिंह का डायलॉग लीक