The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kalki 2898 AD Weekend Collection Prabhas Deepika Kamal Haasan Amitabh Bachchan film grosses 550 Crores

'कल्कि' ने पहले वीकेंड ऐसा तूफान उठाया कि सब धुआं-धुआं हो गया!

Prabhas की Kalki 2898 AD ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement
kalki collection
'कल्कि' को इंडिया में 95 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी.
pic
यमन
1 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 4 जुलाई 2024, 11:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas, Amitabh Bachchan, Kamal Haasan, Deepika Padukone और Disha Patani की फिल्म Kalki 2898 AD ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा रखा है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये ग्रॉस कलेक्शन है. यानी टैक्स कटने से पहले वाला आंकड़ा. नेट कलेक्शन टैक्स कटने के बाद का नंबर होता है. वहीं इंडिया के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 300 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘कल्कि’ को इंडिया में 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. उसके अगले दिन फिल्म की कमाई में करीब 40% का ड्रॉप देखने को मिला. फिल्म ने 28 जून को 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. हालांकि फिल्म ने शनिवार को जम्प किया और कमाई 64.5 करोड़ रुपये तक पहुंची. रविवार को फिल्म की कमाई में 31% की बढ़ोतरी आई और फिल्म ने 85 करोड़ रुपये कमाए. 

ऐसा नहीं है कि ‘कल्कि’ सिर्फ तेलुगु बेल्ट में ही पैसा फोड़ रही हो. हिंदी सेंटर्स में भी फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है. मेकर्स ने बताया कि ‘कल्कि’ ने अपने पहले वीकेंड में हिंदी से 115 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये नंबर ऊपर ही जाने वाला है. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘कल्कि 2898 AD’ विदेशी मार्केट में भी थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले वीकेंड पर विदेशी मार्केट के आंकड़े कुछ ऐसे हैं:

USA + कैनेडा – 91.81 करोड़ रुपये 
UK - 9.38 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया – 9.18 करोड़ रुपये  
न्यूज़ीलैंड – 93.75 लाख रुपये  
जर्मनी – 1.3 करोड़ रुपये    

Image embed

‘कल्कि’ नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों में भी टॉप पर पहुंच चुकी है. फिल्म ने यहां से 10.5 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया है. भारतीय रुपये में ये करीब 87.5 करोड़ होता है. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून को रिलीज़ हुई थी. ये एक मायथोलॉजिकल साइंस फिक्शन फिल्म है. ‘कल्कि’ की कहानी महाभारत से 6000 साल बाद घटती है. सुप्रीम यास्किन नाम के शख्स ने दुनिया को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक तरफ काशी के लोग दूषित हवा में सांस ले रहे हैं, और दूसरी तरफ यास्किन की दुनिया कॉम्प्लेक्स किसी जन्नत जैसी है. प्रभास का किरदार भैरवा उसी फर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. पूरी कहानी इस फिल्म के साथ खत्म नहीं होती. मेकर्स ने एंड में टीज़ कर दिया कि ‘कल्कि’ का दूसरा पार्ट भी आने वाला है. हालांकि इस पर मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है.            
       
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' ने पहले दिन की कमाई में शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है

Advertisement

Advertisement

()