The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kalki 2898 AD director Nag Ashwin reveals Amitabh Bachchan Kamal Haasan to clash in Kalki 2

'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भिड़ने वाले हैं - नाग अश्विन

Kalki 2898 AD के डायरेक्टर Nag Ashwin ने कहा कि उन्हें गुस्से वाला Prabhas बहुत बोरिंग लगता है.

Advertisement
kalki 2 kamal haasan amitabh bachchan
नाग अश्विन ने बताया कि 'कल्कि 2' में प्रभास और अमिताभ बच्चन नहीं लड़ने वाले.
pic
यमन
6 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 6 जुलाई 2024, 04:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas, Amitabh Bachchan, Kamal Haasan, Deepika Padukone और Disha Patani की फिल्म Kalki 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा पीट रही है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक Nag Ashwin के निर्देशन में बनी फिल्म ने 430 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है. मेकर्स की मानें तो ‘कल्कि’ दुनियाभर में 770 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की रिलीज़ के बाद नाग अश्विन मीडिया को इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने रेडियो नशा से बात की. उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा पर बताया,   

Embed

प्रभास ने भैरवा का रोल किया. बीते कुछ समय से वो ऐंग्री यंग मैन टाइप के रोल करते आ रहे हैं. ‘कल्कि’ का किरदार उनसे बिल्कुल अलग था. नाग अश्विन ने उनके किरदार पर कहा,  

Embed

Embed

कमल हासन ने फिल्म में सुप्रीम यास्किन का रोल किया है. वो कहानी का विलन है. नाग ने उन पर कहा, 

Embed

‘कल्कि 2898 AD’ में दुलकर सलमान, विजय देवेरकोंडा, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा और मृणाल ठाकुर ने कैमियो किए थे. नाग से पूछा गया कि क्या उन्होंने कैमियो के लिए हिंदी फिल्म स्टार्स को भी अप्रोच किया था. उन्होंने बताया कि फिल्म में पहले से अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण थे. इसलिए उन्होंने कैमियो के लिए हिंदी स्टार्स को अप्रोच नहीं किया. उसके बाद उन्होंने ‘कल्कि 2’ पर बात की. बताया कि दूसरे पार्ट में अमिताभ और प्रभास मिलकर लड़ने वाले हैं. उनके आपस में कोई एक्शन सीन नहीं है. साथ ही बताया कि ‘कल्कि 2’ में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भिड़ने वाले हैं.  
‘कल्कि’ के एंड में मेकर्स ने साफ कर दिया कि दूसरा पार्ट भी आने वाला है. हालांकि ये कब तक रिलीज़ होगा, इसे लेकर मेकर्स ने अभी तक कुछ नहीं बताया है.                  
 

वीडियो: 'कल्कि 2898 AD' के डायरेक्टर नाग आश्विन ने प्रभास और अमिताभ बच्चन के फाइट सीन की कहानी बताई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()