The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • kalki 2898 ad beats rrr record and became the third highest grossing south indian film

RRR का रिकॉर्ड तोड़ तीसरी सबसे बड़ी साउथ इंडियन फिल्म बनी 'कल्कि'

Kalki 2898 AD की 24 से 25वें दिन की कमाई में करीब 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी. अगर 'कल्कि' का बज़ इसी तरह बना रहा तो कोई शक नहीं कि ये फिल्म Shahrukh Khan की Jawan से आगे निकल जाएगी.

Advertisement
Kalki 2898 ad prabhas
कल्कि का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है, इसलिए जनता भर-भर कर थिएटर पहुंच रही है.
pic
मेघना
22 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2024, 04:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prabhas और Deepika Padukone की Kalki 2898 AD ने इतिहास रच दिया है. इसके कलेक्शन ने गदर काट रखा है. चौथे हफ्ते भी इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात तो ये है कि अब इस पिक्चर ने RRR को पछाड़ दिया है. कैसे आइए जानते हैं.

'कल्कि' रिलीज़ के 26 दिनों बाद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 616.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसकी 24 से 25वें दिन की कमाई में करीब 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी. 'कल्कि' के तेलेगु वर्जन से अब तक 276.8 करोड़ रुपए, तमिल वर्जन ने 35.15 करोड़ रुपए, हिंदी वर्जन ने 275.9 करोड़ रुपए, कन्नड़ा वर्जन से 5.51 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन से 23.49 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी कमाई के साथ 'कल्कि', राजामौली की RRR को पछाड़ दिया. ये साउथ इंडिया की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर, रामचरण की फिल्म RRR ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 272.78 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 'कल्कि 2898 AD' के हिंदी वर्जन ने इंडिया में 275.9 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अगर 'कल्कि' का बज़ इसी तरह बना रहा तो कोई शक नहीं कि ये फिल्म Shahrukh Khan की Jawan को क्रॉस कर जाएगी. 'जवान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Image embed

सिर्फ यही नहीं 'कल्कि' ने RRR को फुटफॉल के मामले में भी पछाड़ दिया है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु स्टेट्स में 'कल्कि' महेश बाबू के थिएटर AMB Cinemas  में एक लाख का फुटफॉल पा चुकी है. इस सिनेमाघर में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म 'कल्कि' बन गई है. ये रिकॉर्ड पहले RRR के नाम था. जिसने 99 हज़ार का फुटफॉल पाया था.

कमाई के मामले में 'कल्कि' पहले ही रणबीर कपूर की 'एनिमल', सनी देओल की 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'कल्कि' को लोगों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है. ख़ैर, 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों ने काम किया है.

वीडियो: शाहरुख के साथ 'कल्कि' के डायरेक्टर ने बताया किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()