'कल्कि 2' में 20 मिनट का महाभारत सीक्वेंस भी होगा, कर्ण-अर्जुन के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला!
'कल्कि' में प्रभास और विजय देवरकोंडा के बीच होगा भयंकर युद्ध.

Prabhas Kalki 2 की शूटिंग कब शुरू करेंगे? Allu Arjun Basil Joseph की अगली फिल्म AA25 पर क्या अपडेट आया है? Vijay Varma की Matka King कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 'कल्कि 2' में 20 मिनट का महाभारत सीक्वेंस भी होगा
हैदराबाद में 'कल्कि 2' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू होने वाला है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक प्रभास 10 अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. शुरुआत महाभारत के युद्ध के सीक्वेंस से होगी. कर्ण यानी प्रभास और अर्जुन यानी विजय देवरकोंडा के बीच युद्ध के सीन फिल्माए जाएंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में ये सीक्वेंस तकरीबन 20 मिनट का होगा. और महाभारत के कई ज़रूरी पात्र इसमें दिखेंगे. 'कल्कि 2' में प्रभास का कैरेक्टर फिल्म के पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होगा. पहले पार्ट में उनका किरदार एक बेफिक्र बाउंटी हंटर का था. मगर सेकेंड पार्ट में वो इमोशनली चार्ज्ड कैरेक्टर प्ले करेंगे.
# 'सुपरगर्ल' का टीज़र आया, दिखी सुपरमैन की झलक
मिली एल्कॉक स्टारर 'सुपरगर्ल' का नया टीज़र आया है. इसकी शुरुआत एक अस्त-व्यस्त कमरे से होती है. सुपरगर्ल का पेट क्रिप्टो उसमें घूम रहा होता है. टीवी पर सुपरमैन (डेविड कॉरेनस्वेट) नज़र आता है. वो अपनी कजिन यानी सुपरगर्ल के लिए वीडियो मैसेज छोड़ता है. डायरेक्टर क्रेग गिलेस्पी ने 'सुपरगर्ल' को एंटी-हीरो थीम पर बनाया है. ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज़ होगी.
# बेसिल जोसफ़ की फिल्म करेंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन जल्द ही मलयालम डायरेक्टर बेसिल जोसफ़ की फिल्म में नज़र आएंगे. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि अल्लू अर्जुन ने बेसिल की अगली फिल्म साइन कर ली है. इससे पहले बेसिल 'मिन्नल मुरली' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं. अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग वो 2027 की पहली तिमाही में शुरू करेंगे.
# टाइगर-मुराद खेतानी की फिल्म में सुनील शेट्टी की एंट्री
'एनिमल' के को-प्रोड्यूसर मुराद खेतानी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं. ये एक हार्डकोर एक्शन फिल्म बताई जा रही है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसमें सुनील शेट्टी को भी कास्ट किया गया है. मिड-डे के मुताबिक इसकी शूटिंग 10 अप्रैल को मुंबई में शुरू होगी. इसे कन्नड़ा फिल्ममेकर सचिन रवि डायरेक्ट करेंगे.
# परवीन बाबी की बायोपिक अटकी, फिर लिखी जा रही स्क्रिप्ट
अगस्त 2025 में एक्टर परवीन बाबी की बायोपिक अनाउंस हुई थी. ये सीरीज़ के तौर पर बनाई जाएगी जो नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. मार्च में इसकी शूटिंग शुरू होनी थी. मगर ये प्रोजेक्ट अटक गया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मेकर्स को इसकी लिखाई कमज़ोर लगी. इसलिए स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जा रहा है. साथ ही कुछ एक्टर्स को प्रोजेक्ट से हटाया गया है, तो कुछ नए चेहरे जोड़े गए हैं. मिड-डे की अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें परवीन के किरदार में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है. और शोनाली बोस इसे डायरेक्ट करेंगी.
# 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी विजय वर्मा की 'मटका किंग'
विजय वर्मा स्टारर नई वेब सीरीज़ 'मटका किंग' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 17 अप्रैल को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी. सीरीज़ में कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव, विनीत कुमार सिंह और जैमी लिवर ने भी काम किया है. नागराज पोपटराव मंजुले इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: 'कल्कि-2' और 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण क्यों बाहर हुईं?

.webp?width=60)
