कलंक टीज़र: सांड से लड़ते वरुण धवन को देखकर पसीना छूट जाता है.
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक ही फ्रेम में देखकर आंखों में चमक आ जाती है.
Advertisement

करण जौहर के साथ मिलकर इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं. और 2 स्टेट्स फेम अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
करण जौहर अपने करियर की मैग्नम ओपस लेकर आ रहे हैं. इसका नाम है 'कलंक'. रिश्तों के उधेड़बुन में फंसी इस कहानी के पर्दे पर उतारने के लिए करण जौहर को 15 साल लंबा इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन अब इंतज़ार खत्म हो चुका है. अभिषेक वर्मन डायरेक्टेड इस फिल्म की चर्चा तो इसकी शूटिंग की शुरुआत से ही हो रही है. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के पोस्टर्स रिलीज़ कर जनता का एक्साइटमेंट बढ़ाया. और 12 मार्च को 'कलंक' का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया. आइए जानते हैं कि हमें इस टीज़र में क्या देखने को मिला है.
1) आज़ादी से ठीक पहले यानी 1945 में बसी ये फिल्म दो परिवारों के बारे में है. दो प्रेमी जोड़ों के बारे में है. जिनकी किन्हीं वजहों से आपस में शादी नहीं पाती है. शहर के सबसे मजबूत लेकिन वक्त के हाथों मजबूर आदमी के बारे में है. एक डांसर के बारे में है, जिसका ऊपर बताए किरदारों से कुछ पुराना और गहरा कनेक्शन है. लेकिन फिल्म के प्लॉट के बारे में टीज़र से कुछ नहीं पता चलता. बड़े लेवल पर बनी ये फिल्म टीज़र के हर फ्रेम में ये बात जताने की कोशिश करती है. रॉयल बैकड्रॉप, विशाल और खूबसूरत सेट, धाकड़ एक्शन सीक्वेंस, भारी-भरकम डायलॉग्स और इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार. इन सबको मिलाकर बनती है करण जौहर की 'कलंक'.

ये वो तस्वीर है, जिसे देखने के लिए एक जेनरेशन की आंखें तरस गईं थीं. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित वो भी एक ही फ्रेम में.
2) ऊपर वाले पैरा में जिन बड़े कलाकारों की बात हो रही है, वो हैं- वरुण धवन (ज़फर), आलिया भट्ट (रूप), संजय दत्त (बलराज चौधरी), आदित्य रॉय कपूर (देव चौधरी), माधुरी दीक्षित (बहार बेगम), सोनाक्षी सिन्हा (सत्या चौधरी). इनके अलावा कुणाल खेमू और हितेन तेजवानी जैसे एक्टर्स भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. कृति सैनन और कियारा आडवानी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएंगी.

आलिया भट्ट फिल्म में 'रूप' नाम का किरदार कर रही हैं, जिसे प्यार किसी और से है और शादी किसी और से हो रही है.
3) करण जौहर ने इस फिल्म के बारे में बात बताया कि 'कलंक' उनके पापा यश जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था. वो तकरीबन 15 साल से ज़्यादा पहले इस पर काम शुरू कर चुके थे. इस फिल्म के बंटवारे वाले हिस्से सच्चे लगें, इसके लिए रिसर्च पर काफी मेहनत की गई है. यश जौहर चाहते थे कि वो जो स्क्रीन पर दिखाना चाहते हैं, वो बिलकुल ऑथेंटिक लगे. इसलिए वो पाकिस्तान के जिन हिस्सों को फिल्म में दिखाना चाहते हैं, उन्हें देखने के लिए पाकिस्तान भी गए थे. ताकि हूबहू वैसा ही सेट बनवाया जा सके. लेकिन फिर यश जौहर गुजर गए. अपने जीते-जी वो इसे बना नहीं पाए. अब करण जौहर अपने पापा का बचा काम अब पूरा कर रहे हैं.

वरुण धवन फिल्म में 'ज़फर' नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जो संभवत: एक बुल फाइटर है.
4) पहले इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को साइन किया गया था. लेकिन श्रीदेवी के गुजरने के बाद करण ने उस किरदार के लिए माधुरी दीक्षित को साइन कर लिया. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इसके लिए माधुरी दीक्षित को सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया था. संजय और माधुरी के पुराने रिश्तों को देखते हुए लोग कई तरह के सवाल उठा रहे थे. इन सवालों पर माधुरी ने पूरी तरह प्रोफेशनल होते हुए कहा कि उन्हें किसी के साथ काम करने में दिक्कत नहीं है. संजय को हालांकि इस चीज से दिक्कत थी, लेकिन करण जौहर ने उन्हें किसी तरह राज़ी कर लिया.

ये हैं देव और सत्या चौधरी. इनकी आपसी लव स्टोरी इस फिल्म को कॉम्पलेक्स बना रही है.
5) संजय और माधुरी की जोड़ी करीब 21 साल बाद दिखने जा रही है. साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म 'महानता' में दोनों ने आखिरी बार साथ नज़र आए थे. संजय और माधुरी ने आठ फिल्मों में साथ काम किया है. कहा जाता है कि संजय और माधुरी के बीच एक दौर में बहुत प्यार था. मगर 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में संजय का नाम आने बाद इनके रिश्तों में खटास आ गई. इस दौरान माधुरी न तो जेल में संजय से मिलने गईं और न ही उनसे कोई कॉन्टैक्ट किया. संजय इस बात से बहुत हर्ट हुए. जेल से निकलने के बाद उन्होंने भी माधुरी से दूरी बना ली. संजय की जिंदगी में रिया आईं और साल 1998 में दोनों ने शादी कर ली. इसके एक साल बाद 1999 में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली. तब से लेकर अब तक माधुरी और संजय एक-दूसरे के सामने पड़ने से भी कतराते थे. 'कलंक' में वो एक बार फिर स्क्रीनस्पेस शेयर करते नज़र आएंगे.
6) 18 अप्रैल, 2018 को फिल्म 'कलंक' की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई थी. इसके बाद इसे ग्वालियर, इंदौर और कारगिल जैसी जगहों पर शूट किया गया है. अखबार डीएनए के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में एक आलीशान सेट बनवाया गया है. यहां फिल्म के कुछ अहम हिस्से शूट होने हैं. ये सेट पुरानी दिल्ली के एक मोहल्ले का है, जिसमें एक महल भी होगा. इसे डिजाइन किया है अमृता महल नकाई ने. इसे बनाने में तकरीबन 15 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. शूटिंग के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि कहीं से भी इस सेट के भीतर की तस्वीरें लीक न हों. फिल्म की रिलीज़ डेट 17 अप्रैल, 2019 बताई जा रही है. फिल्म का टीज़र आप यहां देख सकते हैं:
वीडियो देखें: विकी कौशल बनेंगे उधम सिंह और शूजीत सरकार होंगे डायरेक्टर