संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉयकपूर स्टारर फिल्म 'कलंक' सिनेमाघरों में लग चुकी है. समीक्षकों ने तो फिल्म कोमिली-जुली सी प्रतिक्रिया दी है लेकिन जनता फिल्म को लेकर बौड़ाई हुई है. इस फिल्मके शुरुआती शोज़ में जितनी भीड़ आई थी, वो पिछली बार 'बाहुबली' या सलमान खान कीफिल्मों की रिलीज़ के दौरान ही दिखाई दी थी. इसका पूरा असर फिल्म के पहले दिन केकलेक्शन में दिख रहा है. 21.60 करोड़ रुपए की कमाई के साथ करण जौहर की 'कलंक' साल2019 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. और सिर्फ साल की ही नहीं वरुण धवन और आलिया भट्टके करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.अब तक साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म थी अक्षय कुमार की हाल ही मेंरिलीज़ हुई 'केसरी' (21.06). करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'कलंक' ने उससे तकरीबन54 लाख रुपए ज़्यादा कमाए हैं. 2019 में अब तक चार ही ऐसी फिल्में रिलीज़ हुई हैं,जिनका पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ रुपए के पार रहा है. 'कलंक' के अलावा येफिल्में हैं-1) केसरी- 21.06 करोड़ रुपए 2) गली बॉय- 19.40 करोड़ रुपए 3) टोटल धमाल- 16.50करोड़ रुपएफिल्म के एक सीन में वरुण धवन और आलिया भट्ट.बुधवार को महावीर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी को ताड़कर लंबावीकेंड हथियाने के हिसाब से फिल्म को रिलीज़ करने का मेकर्स का प्लान काम कर गया.इंडिया में 4000 और विदेशों में 1300 यानी कुल 5300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई 'कलंक'इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ पाने वाली फिल्म भी बन गई है. ऊपर से फिल्म के लिएमार्केट में अगले 15 दिन तक कोई कंपटीशन भी नहीं है. जो फिल्में फिलहाल सिनेमाघरोंमें लगी हुई हैं, वो पहले से ही खस्ताहाल हुई पड़ी हैं. विवेक अग्निहोत्री की 'दताशकंद फाइल्स' ने रिलीज़ के शुरुआती पांच दिनों में महज 2.91 करोड़ रुपए कमाए हैं.वहीं 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?' की कमाई का कुछ अता-पता नहीं है. 3 मईको सनी देओल और करण कपाड़िया की 'ब्लैंक' और मल्टी स्टारर क्राइम ड्रामा 'सेटर्स'रिलीज़ हो रही है. तब तक टिकट खिड़की को खड़खड़ाने की जिम्मेदारी 'कलंक' की हीरहेगी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: शस्त्री जी की मौत के राज़ को कुरेदती The Taskent Files की कमाई