The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kabir Khan opened up about his experience of working with Salman Khan during Ek Tha Tiger

कबीर खान ने बताया, सलमान संग 'एक था टाइगर' बनाने में कितनी मशक्कत करनी पड़ी

Ek Tha Tiger के डायरेक्टर Kabir Khan ने कहा Salman Khan की ये फिल्म पूरी तरह से उनके कंट्रोल में नहीं थी.

Advertisement
kabir khan on ek tha tiger and salman khan
सलमान खान और कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान' में भी साथ काम किया है.
pic
मेघना
7 मई 2025 (अपडेटेड: 7 मई 2025, 01:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2012 में Salman Khan की फिल्म आई थी Ek Tha Tiger. जिसे डायरेक्ट किया था Kabir Khan ने. फिल्म ने भयंकर सफलता पाई. फिल्म से सलमान खान का स्टारडम थोड़ा और बढ़ गया. पिक्चर ने ना सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी खासी कमाई की. अब डायरेक्टर कबीर खान ने कहा कि ये फिल्म पूरी तरह से उनके कंट्रोल में नहीं थी. सलमान खान के साथ काम करने और इस फिल्म को बनाने का एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कबीर ने बताया कि पिक्चर को बनाते समय उनके और सलमान के बीच बहुत सारे क्रिएटिव टेंशन्स हुए थे.

इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कबीर सिंह ने बताया कि सलमान के साथ 'एक था टाइगर' में काम करते हुए उन्हें बहुत सारे चैलेंजेज़ का सामना करना पड़ा. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो सलमान और उनके बीच काफी संघर्ष भी हुआ. कबीर ने बताया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सलमान खान के साथ काम करने के लिए मनाया. कबीर ने कहा,

Embed

Embed

हालांकि कबीर खान ने बताया कि जब वो सेट पर सलमान के साथ 'एक था टाइगर' की शूटिंग करने के लिए पहुंचे तो दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ. कबीर बताते हैं,

Embed

कबीर खान ने ये भी बताया कि 'एक था टाइगर' की ही वजह से उनके और सलमान के बीच एक स्पेशल तरह की बॉन्डिंग और समझ पैदा हो गई. जिसके बाद 'बजरंगी भाईजान' में दोनों ने साथ काम किया. खबर थी कि 'सिकंदर' के बाद सलमान एक बार फिर कबीर खान के साथ काम करेंगे. दोनों 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर काम कर सकते हैं. मगर  अब ख़बरें आ रही हैं कि सलमान Galwan Valley वाली वॉर फिल्म को प्राथमिकता दे रहे हैं.कहा जा रहा है कि कबीर खान Bajrangi Bhaijaan 2 बनाने से बचना चाह रहे हैं. इसलिए सलमान ने अपूर्व लखिया वाली फिल्म को हां कह दी है. हालांकि अब तक उन्होंने ये फिल्म साइन नहीं की है.

Embed

वहीं कबीर ख़ान ने सलमान को 'बजरंगी भाईजान 2' की बजाय एक स्टैंडअलोन फिल्म की कहानी सुनाई. इसका टाइटल 'बब्बर शेर' बताया जा रहा है. ये एक्शन फिल्म है और कबीर खान काफी समय से इसे बनाना चाह रहे हैं. इसकी कहानी सलमान को भी पसंद आई. मगर सलमान पहले 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल करना चाहते हैं. कबीर अभी किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं, इसलिए सलमान अपूर्व लखिया वाली वॉर फिल्म को प्रायोरिटी दे रहे हैं. हालांकि, सलमान खान और कबीर खान के बीच बातचीत अब भी जारी है. अब देखना ये होगा कि दोनों लोग 'बजरंगी भाईजान 2' पर पहले काम शुरू करते हैं या 'बब्बर शेर' पर.  

वीडियो: 'गंगा राम' में सलमान खान जो रोल करने वाले हैं, ऐसा अपने करियर में नहीं किया होगा

Advertisement

Advertisement

()