'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने ऑन कैमरा सलमान खान का नोटिस फाड़कर फेंक दिया
अमित जानी का दावा है कि सलमान की तरफ से दाऊद इब्राहिम गैंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही है.

Salman Khan के Blackbuck Poaching Case पर Udaipur Files के प्रोड्यूसर Amit Jani ने एक फिल्म बनाई है. फिल्म का नाम- Kaala Hiran. इस बात के लिए सलमान ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया. साथ ही ये भी कहा कि अगर वो 24 घंटों के भीतर इससे जुड़े कॉन्टेन्ट हटाते नहीं, तो उनके खिलाफ़ केस कर दिया जाएगा. मगर अमित ने ऑन कैमरा उनका ये नोटिस फाड़ दिया. साथ ही सलमान पर ये आरोप लगाया कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के गैंग से उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं.
सलमान ने 02 जून को अमित जानी के पास नोटिस भिजवाया था. लगभग 36 घंटे बाद अमित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि मीडिया से लेकर उनके घर-परिवार के लोग ये सवाल कर रहे हैं कि वो सलमान के नोटिस पर क्या जवाब देंगे. उन्होंने दावा किया कि पिछले 36 घंटों में डोंगरी और धारावी जैसे इलाकों के मुस्लिम लड़के उन्हें हजारों मैसेज कर चुके हैं. उनमें वो अमित को जान से मारने की धमकियां दे रहे. साथ ही ये कह रहे कि यदि वो कभी मुंबई आए तो उनका गला काट दिया जाएगा.
अमित ने कहा कि उन्हें ये मैसेज D-कंपनी यानी दाऊद इब्राहिम गैंग के नाम से भेजे गए हैं. लेकिन वो ये नहीं कह सकते कि इनमें कितनी सच्चाई है. अमित की मानें तो उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि वो उन हजारों गालियों का जवाब दें या नोटिस का. बस ये कहकर उन्होंने सलमान के भेजे नोटिस के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें जमीन पर फेंक दिया. अमित ने सलमान को चैलेंज कि वो जिसे चाहें उसे भेज दें. लेकिन वो D-कंपनी समेत बाकियों को भी इसी तरह जवाब देंगे.
वैसे, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले दिनों अमित जानी ने 'काला हिरण' का पोस्टर रिलीज़ किया था. तब उन्होंने बताया कि ये मूवी ब्लैक बक केस के अलावा सलमान और लॉरेंस बिश्नोई की राइवलरी पर बनी है. लेकिन सलमान से नोटिस मिलने के बाद उनके सुर बदल गए. तब उन्होंने कहा कि ये फिल्म सलमान की बायोपिक नहीं है. यूं तो उनके खिलाफ़ 24 घंटों में एक्शन लेने की बात कही गई थी. मगर खबर लिखे जाने तक सलमान की तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है.
वीडियो: काले हिरण शिकार मामले में Salman Khan के लिए अनूप जलोटा की सलाह, कहा- 'उन्हें माफी...'

