The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • k chandrashekhar rao shifts to his new house with bulletproof windows

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बुलेटप्रूफ घर की 10 बड़ी बातें

के चंद्रशेखर राव अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
24 नवंबर 2016 (Updated: 24 नवंबर 2016, 11:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कॉर्पोरेट्स अपने आलीशान घरों के लिए जाने जाते हैं. कई नेता भी इस तरह के घरों के मालिक हैं. चाहे मुलायम का इटावा का घर हो या मायावती का लखनऊ का बंगला मॉल एवेन्यू. इन घरों को बनाने में खर्च तो बहुत होता है लेकिन अक्सर नेता इनकी असली लागत नहीं बताते. कहीं आय से ज्यादा संपत्ति की जांच के दायरे में ना आ जाएं.
ऐसा ही एक आलीशान घर तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने भी बनवाया है. वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. विधिवत पूजा पाठ के बाद उन्होंने गृह प्रवेश किया है.
इस घर की दस ख़ास बातें क्या हैं.
  1. ये आलीशान घर हैदराबाद के बेगमपेट में नौ एकड़ में फैला हुआ है.
  2. इसमें एक थिएटर, एक ऑडिटोरियम, एक बड़ा कांफ्रेंस हॉल, एक सचिवालय है. इसके अलावा यहां 300 पार्किंग स्पॉट भी हैं.
  3. घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस घर की सारी खिड़कियां बुलेटप्रूफ ग्लास की बनी होंगी. स्नाइपर भी इन्हें नहीं भेद सकेंगे. बाथरूम तक बुलेटप्रूफ है. बुलेटप्रूफ बनाने के लिए इंटेलिजेंस के अफसरों से कंसल्ट किया गया था.kcr-new-house_650x400_51479960111
     
  4. इंटेलिजेंस सिक्योरिटी विंग के लोग चौबीस घंटे इस घर की चौकसी करेंगे.
  5. इसे साइरस मिस्त्री के पापा और रियल एस्टेट टाइकून शपूर जी पलोन जी ने बनवाया है.
  6. इस घर को शुरू में 35 करोड़ में बनाया जाना था, लेकिन इसे बनाने में 50 करोड़ का खर्च आया है, ऐसा दावा किया गया है.
  7.  इससे पहले राव इसके ठीक पीछे एक छोटे घर में रह रहे थे. बताया गया कि ये पुराना घर और उनका ऑफिस वास्तु के नियमों पर फिट नहीं बैठ रहा था.
  8. राव धार्मिक आदमी हैं इसलिए उनके नए घर को वास्तुशास्त्रियों की निगरानी में बनाया गया है. ऑफिस अभी भी बन रहा है.
    kcr-new-house-pooja_650x400_51479960342
    गृह प्रवेश की पूजा करते केसीआर

     
    9. इसके अलावा राव के होमटाउन में उनका एक और घर है. इसके अलावा हैदराबाद से करीब 60 किमी की दूरी पर उनका एक फॉर्महाउस भी है.
    10. अपोजिशन ने विरोध भी शुरू कर दिया है. कह रहे हैं टैक्स वालों का पैसा मुख्यमंत्री भव्य घर को बनवाने में लगा रहे हैं. ये भी कहा जा रहा है कि लोग नोटबंदी से लोग परेशान हैं और उन्हें लोगों की कोई फ़िक्र नहीं है. राव ने अभी इसका कोई जवाब नहीं दिया है.


ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Advertisement

Advertisement

()