हॉलीवुड डायरेक्टर के साथ भयानक एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं विद्युत जामवाल
ट्रेलर में इतना एक्शन है, फिल्म में तो गदर कट जाएगा.
Advertisement

विद्युत जामवाल, अतुल कुलकर्णी, मकरंद देशपांडे स्टारर इस फिल्म को चक रसेल ने डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
2011 में आई फिल्म 'फोर्स' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले विद्युत जामवाल की अगली फिल्म आ रही है. फिल्म का नाम है 'जंगली'. इसे बनाया है कई चर्चित हॉलीवुड फिल्में बना चुके डायरेक्टर ने. 17 अक्टूबर, 2018 को फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया और 3 फरवरी, 2019 को पोस्टर. अब उसी फिल्म का ट्रेलर आ गया है. देखने में दिलचस्प लग रही इस फिल्म की बाकी मजेदार बातें विस्तार से नीचे जानेंगे.
फिल्म की कहानी
एक लड़का है, जिसका पूरा बचपन जानवरों के बीच गुज़रा है. उसकी जानवरों की ठीक बनती है. लेकिन वो 'मोगली' नहीं है. पढ़ाई-लिखाई कर जानवरों का ही डॉक्टर बन जाता है. लौटकर अपने गांव आता है. अपने पुराने साथियों के बीच. जंगल में उसका एक खास दोस्त है भोला. भोला हाथी है, जिसके साथ खेल-कूदकर ये लड़का बड़ा हुआ. लेकिन गांव अब जानवरों के लिए सेफ नहीं है. कुछ शिकारी आ गए हैं, जिन्हें भोला के लंबे दांतों में खासी दिलचस्पी है. अब इस लड़के का एक ही मकसद है, उस हाथी को बचाना और शिकारियों से जंगल को सुरक्षित करना. थोड़ा-थोड़ा 'हाथी मेरा साथी' वाला फील भी है. लेकिन ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन बेस्ड है. भयानक तरह का एक्शन देखने को मिलने वाला है इस फिल्म में. और कमाल की बात ये जितने भी मुश्किल एक्शन या फाइट सीक्वेंस आपको दिखेगा वो विद्दुत की कद-काठी कोई इंसान (बॉडी डबल) ने नहीं खुद विद्युत ने ही किया है. लेकिन फिल्म के साथ समस्या ये है कि ट्रेलर में ही इसकी कहानी तकरीबन रिवील कर हो चुकी है. आपको ये पता है कि सिनेमाघरों में इन्हीं चीज़ों को विस्तार से दिखाया जाएगा. इसकी वजह से फिल्म को लेकर उत्सुकता नहीं बचती. पिछले साल आई शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के साथ भी यही दिक्कत पेश आई थी.

फिल्म के पहले पोस्टर में हाथी और उसके साथी के अलावा कई शिकारी भी नज़र आ रहे हैं, जो फिल्म के बारे में ऑलमोस्ट सबकुछ बता दे रहे हैं.
कौन कौन काम कर रहा है?
इसमें विद्युत के साथ अक्षय ओबेरॉय, अतुल कुलकर्णी, मकरंद देशपांडे, पूजा सावंत और आशा भट्ट जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. अक्षय इससे पहले 'गुड़गांव', 'पिज़्जा' और 'कालाकांडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं मकरंद 'सरफरोश', 'मकड़ी' और 'स्वदेश' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. अतुल कुलकर्णी 'खाकी', 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली 6' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. पूजा कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं 'जंगली' से वो अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं. यही हाल आशा का भी है. आशा ने 2014 में मिस सुप्रानेशनल का खिताब जीता था. इस फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं.

फिल्म के शुरुआती पोस्टर्स में हाथी और विद्युत के किरदार की दोस्ती को हाइलाइट किया गया है.
कौन बना रहा है?
इस फिल्म को चक रसेल ने डायरेक्ट किया है. चक हॉलीवुड डायरेक्टर हैं. इससे पहले वो 'दी मास्क', 'इरेज़र', 'दी स्कॉर्पियन किंग' और 'कोलैटरल' जैसी चर्चित और सराही गई फिल्में बना चुके हैं. 'जंगली' उनकी पहली हिंदी फिल्म है.
कब आ रही है?
5 दिसंबर, 2017 को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई 2018 के मिड में खत्म हो गई. ये फिल्म पूरी तरह से थाईलैंड में शूट की गई है. इंडिया और श्रीलंका से कुल 100 हाथियों को फिल्म के लिए चुना गया था, जिसमें से चार फाइनल हुए. पहले फिल्म की रिलीज़ डेट थी 19 अक्टूबर, 2018 लेकिन अब ये फिल्म 5 अप्रैल, 2019 को लगेगी. फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं.
वीडियो देखें: एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च कर रहे हैं सलमान खान