शाहरुख खान की 'जवान' जैसी होगी Jr NTR की 'देवरा' की कहानी?
कहानी के हिसाब से फिल्म के क्लाइमैक्स में 'देवरा' और 'वारा' यानी पिता और पुत्र 'भैरा' के अत्याचारों को खत्म करने के लिए उससे लड़ाई करेंगे

Leak हुई Jr NTR की Devara की कहानी, Hanuman Cinematic Universe में Bollywood एक्टर्स, Akshay Kumar की Bhooth Bangla में परेश रावल. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# ऑनलाइन लीक हुई 'देवरा' की स्टोरीJr. NTR की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. जिसके बाद से ही फिल्म की एक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके हिसाब से 'देवरा' यानी Jr. NTR का किरदार किन्हीं कारणों से कुछ समय के लिए दुनिया से गायब हो जाता है. इसी बीच उसका उत्तराधिकारी वारा (ये किरदार भी Jr. NTR ने ही निभाया है), लोगों को बचाने के लिए अंडरकवर की तरह काम करता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में 'देवरा' और वारा यानी पिता और पुत्र 'भैरा' के अत्याचारों को खत्म करने के लिए उससे लड़ाई करते हैं. सैफ अली खान फिल्म में भैरा का किरदार निभा रहे हैं. ये सुनने के बाद लोग इसकी तुलना शाहरुख खान की ‘जवान’ से कर रहे हैं. ये वो कहानी है जो सोशल मीडिया पर चल रही है. लल्लनटॉप इसके सही होने की पुष्टि नहीं करता है.
# 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरा सीज़न का अनाउंसमेंटकपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीज़न का प्रोमो आ गया है. इस शो का दूसरा सीज़न 21 सितंबर से शुरू हो रहा है. हर शनिवार को शो का नया एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. कपिल के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर भी इस शो का हिस्सा होंगे.
# 'हनुमान' सिनेमैटिक यूनिवर्स में बॉलीवुड एक्टर्सहिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए तेलुगु सुपर हीरो फिल्म 'हनुमान' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने कहा, वो इस यूनिवर्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं और कई बॉलीवुड एक्टर्स भी इसका हिस्सा बनेंगे. उन्होंने कहा, "हम जो यूनिवर्स बना रहे हैं, बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स इसका हिस्सा ज़रूर होंगे. लेकिन ये अभी अपनी शुरुआती स्टेज में है. इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी."
# 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और परेश रावलपिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे. फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी. जल्द ही इसका शूट शुरू किया जाएगा. इसे 2025 में रिलीज़ करने की तैयारी है.
# मलाइका अरोड़ा के पिता का निधनखबर है आज सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. इंडिया टुडे से जुड़े देव कोटक ने इस मामले को रिपोर्ट किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मलाइका के करीबी सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि ये एक दुर्घटना थी. उन्होंने बताया कि पुलिस पंचनामा मिलने के बाद वो और इसके बारे में और जानकारी साझा करेंगे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Jr NTR की फिल्म 'देवरा' का ट्रेलर रिलीज़, फैन्स बोले, कहानी पता चल गई

.webp?width=60)

