The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jr NTR starrer Devara earned 60 crores in its advance booking the cinema show

Jr NTR की 'देवरा' ने एडवांस बुकिंग से 60 करोड़ कमाए

जिसमें से 42.86 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से की है.

Advertisement
pic
26 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 26 सितंबर 2024, 07:20 PM IST)
devara
फिल्म को कोरताला सिवा ने डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Bhool Bhulaiyaa 3 का नया पोस्टर आया, Akshay Kumar की ‘सरफिरा’ ओटीटी पर रिलीज़, मराठी फिल्म ‘नाद’ का ट्रेलर आया. सिनेमा से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'भूल भुलैया 3' का नया पोस्टर रिलीज़

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का नया पोस्टर आ गया है. इस पोस्टर में रूह बाबा हाथ में मशाल लिए खड़े नज़र आ रहे हैं. कार्तिक ने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "इस दिवाली. रूह बाबा वर्सेज मंजुलिका". ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# संदीप वांगा की फिल्म में सैफ और करीना?

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर प्रभास की 'स्पिरिट' में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. दोनों फिल्म के विलेन होंगे. बीते दिनों एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान करीना से सैफ के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब में कहा, "उम्मीद है जल्द हम साथ में काम करेंगे." फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को अगले साल रिलीज़ किए जाने की तैयारी है.

# अक्षय कुमार की 'सरफिरा' ओटीटी पर रिलीज़

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आने वाली है. इसे 11 अक्टूबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. 'सरफिरा' तमिल फिल्म 'सोराराई पोटरु' का हिंदी रीमेक है. इसे सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है.

# मराठी फिल्म 'नाद' का ट्रेलर आया  

मराठी फिल्म 'नाद' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में किरण गायकवाड़ और सपना माळे लीड रोल में हैं. ये एक एक्शन फिल्म है जिसे प्रकाश जनार्दन पवार ने डायरेक्ट किया है. 'नाद' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'देवरा' ने एडवांस बुकिंग से 60 करोड़ कमाए

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' ने एडवांस बुकिंग से 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिसमें से 42.86 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से की है. फिल्म को कोरताला सिवा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: जूनियर एनटीआर ने साउथ इंडस्ट्री का खोला राज, कहा- अस्त-व्यस्त तरीके से काम होता है

Advertisement

Advertisement

()