फैन्स ने NTR को इतना परेशान किया कि उनको हाथ जोड़ने पड़ गए
साउथ वाले फैन्स की मिसाल दी जाती है. लेकिन कई मौकों पर फैन्स अति कर देते हैं.

साउथ स्टार्स के फैन्स. इनको लेकर खबरें आती हैं कि अपने स्टार के लिए हवा को छूने वाला कटआउट बनाया. पूरे शहर में फिल्म आने से पहले रैली निकाली. फिल्म के टिकट बांटे. ये ऐसी न्यूज़ नहीं. ये न्यूज़ है फैन्स की अति की. जब अपने उत्साह, अपनी दीवानगी में फैन्स अपने स्टार को ही तंग कर के रख देते हैं. जूनियर NTR को भी ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने फैन्स से कहा कि हमारी फिल्मों की लगातार अपडेट मत मांगो. इससे फिल्म बनाने वालों पर प्रेशर पड़ता है.
Amigos नाम से तेलुगु फिल्म आने है. जूनियर NTR फिल्म के लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट की हैसियत से पहुंचे थे. उन्होंने वहां स्पीच देते हुए कहा,
मैं एक छोटी सी रिक्वेस्ट करना चाहता हूं. फिल्म बनाते वक्त हमारे पास बताने के लिए कुछ नहीं होता. हर दिन और हर घंटे अपडेट देना मुमकिन नहीं. हम आपका उत्साह समझते हैं. लेकिन उसकी वजह से डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स पर प्रेशर पड़ता है. वो सिर्फ आपके उत्साह के लिए चीज़ें रीवील नहीं कर सकते. अगर वो कोई अपडेट शेयर भी करते हैं और आप लोगों को पसंद नहीं आता तो आप उन्हें ट्रोल करते हैं. सिर्फ मैं ही नहीं, बाकी लोग भी इस प्रेशर को महसूस कर रहे हैं.
NTR ने आगे कहा कि अगर उन लोगों के पास कुछ अपडेट आएगा भी तो वो अपनी पत्नियों को बताने से पहले फैन्स को बताएंगे. पुख्ता होने पर ही वो लोगों को अपडेट देंगे. कहीं भी न्यूज़ पढ़कर प्रोड्यूसर्स पर प्रेशर मत डालिए. उन्होंने ये सारी बात अपनी आने वाली फिल्म NTR 30 को लेकर कही. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स आए दिन पूछते रहते हैं, कि शूटिंग शुरू हुई या नहीं. फर्स्ट लुक शेयर करो आदि बातें. NTR ने आगे से चलाकर फिल्म पर भी अपडेट डे डाला. उन्होंने कहा,
इस मौके पर मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि फरवरी में NTR30 को लॉन्च किया जाएगा. फिल्म का रेगुलर शूट मार्च में शुरू होगा. हम 05 अप्रैल, 2024 को फिल्म को रिलीज़ करेंगे.
NTR 30 को कोरतला सिवा बनाएंगे. वो और NTR इससे पहले ‘जनता गैराज’ नाम की फिल्म पर भी काम कर चुके हैं.
वीडियो: सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

