The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jr NTR led Dragon got Alia Bhatt and Shahid Kapoor for Key roles | Prashanth Neel

Jr NTR की धांसू एक्शन थ्रिलर 'ड्रैगन' में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की एंट्री!

शाहिद कपूर होंगे फिल्म के विलन?

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:52 PM IST)
Shahid Kapoor, Jr NTR Dragon, Alia Bhatt
अनिल कपूर भी 'ड्रैगन' में ज़रूरी किरदार निभा रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Jr NTR की Dragon में Alia Bhatt और Shahid Kapoor को भी कास्ट किया गया है? क्या Allu Arjun की Raaka में Shahrukh Khan भी नज़र आएंगे? Salman Khan की Maatrubhumi क्या अब सीधे OTT पर रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# Jr NTR की 'ड्रैगन' में आलिया भट्ट की एंट्री?

Jr NTR की 'ड्रैगन' से शाहिद कपूर के जुड़ने की ख़बर के बाद एक फीमेल एक्टर के भी इसमें शामिल होने की चर्चा है. तेलुगु 360 के मुताबिक इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नज़र आएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक 'ड्रैगन' में वो छोटा मगर अहम रोल करेंगी. वहीं अनिल कपूर तो फिल्म में पहले से ही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये अपडेट दिया था. शाहिद और आलिया की इस फिल्म में एंट्री के बारे में मेकर्स ने अभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे है.

# 'लॉन्गलेग्स' के सीक्वल में निकोलस केज करेंगे वापसी

साल 2024 में आई हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर 'लॉन्गलेग्स' का सीक्वल बनने वाला है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक ये डायरेक्ट सीक्वल नहीं है. बल्कि 'लॉन्गलेग्स' यूनिवर्स में सेट कहानी पर बनने जा रही फिल्म है. सीक्वल में भी लीड रोल निकोलस केज ही करेंगे. वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. इसे ऑसगुड पर्किन्स डायरेक्ट करेंगे.

# 'मातृभूमि' अब सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी?

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब ख़बर है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी ही नहीं. बल्कि सीधे OTT पर रिलीज़ होगी. चर्चाओं का ये दौर 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की कही बात से शुरु हुआ है. दरअसल  पिछले दिनों अपूर्व लाखिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैन से इंटरेक्ट किया. उस फैन ने अपूर्व से शिकायत भरे लहजे में कहा, 

"मिस्टर अपूर्व, हम सलमान खान के फैंस हैं. मेरी रिक्वेस्ट है कि अगर मातृभूमि थिएटर में रिलीज़ होने लायक है, तो प्लीज़ इसे रिलीज़ कर दें. अगर नहीं, तो इसे OTT पर ही रिलीज़ कर दें. लोगों ने सलमान से उम्मीदें छोड़नी शुरू कर दी हैं. मैं एक्सपेक्ट करता हूं कि आप कुछ करेंगे." 

और जवाब में अपूर्व ने लिखा,

 "सलमान खान सर हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार बने रहेंगे और फिल्म अंत में ओटीटी पर रिलीज़ होगी." अपूर्व ने ये तो नहीं कहा कि फिल्म थिएटर्स में आएगी या नहीं. मगर उनके इस जवाब ने फैन्स के मन में शक पैदा कर दिया है." 

सच क्या है, ये तो मेकर्स के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा.

# अल्लू अर्जुन की 'राका' में शाहरुख का कैमियो!

अल्लू अर्जुन और एटली की 'राका' से शाहरुख खान से जुड़ने की ख़बरें हैं. इस बारे में इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा,

 "शाहरुख, अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म राका में नज़र आएंगे. दीपिका पादुकोण, एटली और अल्लू अर्जुन के साथ अपने अच्छे रिलेशन्स के कारण, वो इसमें एक छोटा-सा रोल करने को तैयार हो गए हैं." 

हालांकि अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. मगर यदि ऐसा हुआ, तो 'राका' का स्केल और बड़ा हो जाएगा. पहली बार ये दोनों सुपरस्टार्स बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे.

# 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर' एनसी फेस्टिवल में सिलेक्टेड

'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की एनिमेटेड फिल्म 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर- पार्ट 1' ने बनने से पहले ही बड़ी उपलब्धि अर्जित कर ली है. इसे फ्रांस में होने वाले एनसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2026 के लिए सिलेक्ट किया गया है. SS राजामौली ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट शेयर किया. इसे एनिमेशन का कान फेस्टिवल कहा जाता है. 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर' को इस फेस्टिवल के वर्क इन प्रोग्रेस लाइन अप में रखा गया है. और इसे चुनने की एक ख़ास वजह है. भारत में एनिमेशन अब किस लेवल पर पहुंच गया है. और ये ग्लोबल स्टैंडर्ड्स का है, यही बताने के लिए इसे चुना गया है. ये फिल्म ईशान शुक्ला के डायरेक्शन में तैयार हो रही है.

# 'लास्ट मैन इन टावर' पर बन रही फिल्म में मनोज-दिव्या दत्ता

बुकर प्राइज़ विनर अरविंद अडिगा की किताब 'लास्ट मैन इन टावर' पर फिल्म बन रही है. इसे राणा दग्गुबाती प्रोड्यूस कर रहे हैं. नवंबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के साथ ये भी अनाउंस हो गया था कि मनोज बाजपेयी इसमें लीड रोल करेंगे. मगर मिड-डे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुतबिक दिव्या दत्ता इस फिल्म की विलन होंगी. इसे बेन रेखी डायरेक्ट करेंगे. शूट 2026 के सेकेंड हाफ़ में शुरू होगा.

वीडियो: Jr NTR, Prashanth Neel ने अपनी फिल्म 'ड्रैगन' ड्राप कर दी, सोशल मीडिया पर लोग क्या बोल रहे?

Advertisement

Advertisement

()