The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • jr. ntr janhvi kapoor devara part one makers have taken action after dialogue leaked

'देवरा' का डायलॉग लीक हुआ, मेकर्स के कान खड़े हो गए

Jr NTR और Janhvi Kapoor की Devara Part One का एक गाना शूट होने के लिए बचा है. जिसकी शूटिंग से पहले मेकर्स ने कई नए नियम-कानून बनाए गए हैं.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:18 PM IST)
Devara Part One
देवरा में पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर नज़र आएंगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Jr NTR और Janhvi Kapoor की फिल्म Devara Part One इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है. पिक्चर में Saif Ali Khan बतौर विलन नज़र आएंगे. बीते दिनों 'देवरा' का एक डायलॉग लीक हो गया. जिसके बाद मेकर्स ने कुछ नए और कड़े नियम-कानून बना दिए हैं. 'देवरा' के कुछ-कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी बची हुई है. जिसे पूरा करने के लिए मेकर्स ने कुछ रूल्स बनाए हैं.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 'देवरा' का एक बहुत ज़रूरी और अहम डायलॉग प्रोडक्शन प्रोसेस के वक्त लीक हो गया. इसी वजह से मेकर्स को तुरंत ही एक्शन लेना पड़ा. जिसका रिज़ल्ट ये हुआ कि सेट पर सिक्योरिटी बहुत ज़्यादा टाइट कर दी गई. मिड डे ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी. जिसमें बताया गया,

''हाल ही में फिल्म का एक ज़रूरी डायलॉग लीक हो गया. इसी वजह से टीम ने सेट पर बहुत कड़ी सिक्योरिटी कर दी है. टीम के लिए इस वक्त सबसे ज़रूरी ये है कि प्रोजेक्ट को सेफ और कॉन्फिडेंशल रखा जाए. हम चाहते हैं कि बिना किसी स्पॉइलर के हमारी ऑडियंस इस फिल्म से बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस ले. मगर इस घटना के बाद सेट पर लोगों की संख्या कम कर दी गई है. ताकि किसी भी तरह से कोई भी चीज़ लीक ना हो पाए.''

सोर्स के मुताबिक 'देवरा पार्ट वन' के लगभग सारे सीन्स शूट हो चुके हैं. कुछ गाने और छोटे-छोटे पोर्शन्स की शूटिंग बची हुई है. ये गाना जाहन्वी कपूर और जूनियर एनटीआर के बीच शूट किया जाना है. जिसे मास्टर शेखर कोरियोग्राफ करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि 16 जुलाई यानी कल इसकी शूटिंग की जाएगी. इस गाने को फिल्म का हाईलाइट बताया जा रहा है.

पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी जिसमें पता चला था कि 'देवरा' में जूनियर एनटीआर का क्या रोल होगा. 123 तेलुगु डॉट कॉम में छपी खबरों के मुताबिक,  

'' 'देवरा' में जूनियर एनटीआर समुद्र के किनारे बसे 10 गांवों के रक्षक के किरदार में नज़र आएंगे. इन गांवों में बहुत सारा ख़जाना है. करीब 10 हज़ार बंदूकों से लैस नकाबपोश लुटेरे इस खजाने को लूटने आएंगे. इन्हीं लूटेरों से जूनियर एनटीआर लोहा लेते दिखाई देंगे. फिल्म के पहले टीज़र में समुद्र खून से लाल दिखाई पड़ता है. माना जा रहा है कि ये खून इन्हीं लुटेरों के नरसंहार का है."

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. खबरें ये भी आई थीं मूवी ने रिलीज़ से पहले ही 250 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसके थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपए के बिके हैं. इस फिल्म का बजट ही 200 से 250 करोड़ रुपए था. ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपना पूरा का पूरा बजट रिकवर कर लिया है. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी राइट्स, जिसे करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट करेंगे, उसे 50 करोड़ रुपए में बेचा गया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' थलपति विजय विजय की सरकार से प्रेरित है?

Advertisement

Advertisement

()