The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Jr NTR from War 2 is going to be introduced in Tiger 3 with salman khan after shahrukh khan from pathaan

सलमान की 'टाइगर 3' में शाहरुख के बाद, अब जूनियर एनटीआर की एंट्री!

'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान पहले से ही साथ दिखने वाले हैं. जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के रास्ते से एंट्री हो सकती है.

Advertisement
pic
3 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:44 PM IST)
tiger 3 salaman khan shahrukh khan jr ntr
शाहरुख और सलमान का भी 'टाइगर 3' में एक कमाल का ऐक्शन सीक्वेंस होने वाला है
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर 27 सितम्बर को आ गया. फैन्स उत्साहित हैं. फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होनी है. लेकिन अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है. चूंकि ये YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, इसलिए इसकी कहानी 'पठान' और 'वॉर' से जुड़ी हुई है. शाहरुख का कैमियो फिल्म में होगा ही. अब खबर है कि 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर के कैरेक्टर को भी फिल्म में इंट्रोड्यूस किया जाएगा.

'वॉर 2' को आदित्य चोपड़ा बिग स्केल पर बना रहे हैं. यानी जो 'वॉर' में हुआ, उससे बिगर एंड बेटर. फिल्म को साउथ इंडिया में पहुंचाने के लिए NTR जूनियर को कास्ट किया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि वो फिल्म में विलेन बने हैं. नवंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है. YRF स्पाई यूनिवर्स में 'टाइगर 3' के बाद 'वॉर 2' ही आएगी. बॉलीवुड लाइफ ने एक खबर छापी है. इसमें इंडस्ट्री के कुछ जानकार लोगों के हवाले से लिखा गया है कि 'टाइगर 3' में एनटीआर के किरदार का ब्रीफ इंट्रोडक्शन होगा. इस किरदार को इंट्रोड्यूस खुद सलमान खान करेंगे. आदित्य चोपड़ा अभी से 'वॉर 2' का हाइप बनाना चाहते हैं. साथ ही इसकी कहानी को 'टाइगर' वाली फिल्म सीरीज से जोड़ना भी चाहते हैं. साथ ही एनटीआर का कैरेक्टर नया भी होगा. इसलिए ये एक अच्छा दांव होगा.

रिपोर्ट में कहा कहा गया है कि जूनियर एनटीआर का इंट्रोडक्शन सलमान खान की 'टाइगर 3' में शामिल किया जाएगा. इसके बाद YRF स्पाई यूनिवर्स से कबीर विलेन को खोजने के मिशन पर निकलेगा. 'वॉर 2' में NTR जूनियर की फीस को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. एक खबर में ऐसा बताया जा रहा है कि 'वॉर 2' के लिए वो 30 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. दूसरी खबर में ये बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म के लिए NTR 100 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. और इस खबर का तीसरा एंगल ये है कि NTR 'वॉर 2' के लिए YRF के साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील करेंगे. इन तीनों में 100 करोड़ वाली खबर काफी हद तक ठीक लग रही है. क्योंकि NTR से पहले प्रभास, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से ऊपर की फीस ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें : 'टाइगर 3' के बाद 'नो एंट्री' सीक्वल पर काम शुरू करेंगे सलमान खान!

बहरहाल, 'वॉर 2' में ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं. 'टाइगर 3' में सलमान, कटरीना और इमरान हाशमी होंगे. ये दोनों स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. इस यूनिवर्स से 'टाइगर 3' के बाद 'वॉर 2' का नंबर आएगा. फिर आएगी 'टाइगर वर्सेज़ पठान'. और उसके बाद आलिया भट्ट वाली फीमेल सेंट्रिक स्पाई फिल्म का नम्बर आएगा. फिलहाल, तो यशराज फिल्म्स की टाइमलाइन यही है. 

वीडियो: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के पोस्टर पर शाहरुख खान फैन्स को पठान क्यों याद आई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()